{"_id":"61ce011b5bbf30115351feed","slug":"boulder-fell-on-the-car-from-the-hill-one-died-pithoragarh-news-hld4493985143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से कार पर गिरा बोल्डर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से कार पर गिरा बोल्डर एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल/पिथौरागढ़। पिथौरागढ़- थल मोटर मार्ग में सुवालेक के समीप बेड़ीनाग जा रही एक अल्टो कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
थल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम को अल्टो कार संख्या (यूके05बी3034) पिथौरागढ़ से बेड़ीनाग की ओर जा रही थी। सुवालेक के समीप पहाड़ी से एक बोल्डर अल्टो कार के ऊपर गिर गया। इस हादसे में कार चालक देवेंद्र सिंह उर्फ दीपक (30) पुत्र राजेंद्र सिंह माहरा निवासी जाड़ापानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेड़ीनाग निवासी मोहन सिंह (44) पुत्र बिशन सिंह, सचिन सिंह (18) पुत्र बिशन सिंह और जगत सिंह रौतेला पुत्र मोपन सिंह निवासी जाड़ापानी घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना थल थाना पुलिस को दी और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा गया। सूचना पर थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी, कांस्टेबल धर्मेंद्र और रमेश शर्मा मौके पर पहुंचे। दीपक सिंह का शव कार के भीतर बुरी तरह से फंसा था। इसके चलते वाहन को काटकर शव को देर रात निकाला जा सका। इस हादसे से मृतक दीपक सिंह के परिजन गहरे सदमे में हैं।