{"_id":"5b0058a34f1c1bcf408b6772","slug":"boulder-dropped-by-hill-in-bangapani","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगापानी में पहाड़ी से गिरा बोल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगापानी में पहाड़ी से गिरा बोल्डर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 19 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी में दुकान के सामने पहाड़ी से गिरा बोल्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी में शुक्रवार शाम पहाड़ी से लुढ़ककर एक बोल्डर दुकान के पास आ गिरा। गनीमत रही कि मौके पर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा दुर्घटना हो सकती थी। बंगापानी में पहाड़ी से बोल्डर अक्सर गिरते रहते हैं। कुछ साल पहले बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुनस्यारी विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र बंगापानी में पहाड़ी से लुढ़ककर आया एक बोल्डर शंकर लाल वर्मा दुकान के बाहर गिरा। उस समय दुकान के भीतर दुकानदार के साथ ही कई लोग मौजूद थे। लगभग एक क्विंटल वजनी बोल्डर की चपेट में यदि कोई आता तो उसका बचना मुश्किल था। बंगापानी कस्बा पहाड़ी के नीचे बसा है। 15 मार्च 2015 को पहाड़ी गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बंगापानी निवासी प्रह्लाद सिंह नेगी और नारायण नेगी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह धामी पहाड़ी पर अटके बोल्डरों को बंगापानी कस्बे के लिए बड़ा खतरा बताते हैं। कहते हैं बोल्डरों को कस्बे में गिरने से रोकने के उपाय करने के साथ ही बोल्डरों को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की जरूरत है। प्रशासन को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन