फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Both roads connecting Darma and Vyas valleys are closed due to mountain cracking

तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर गिरा मलबा और बोल्डर: सोबला-ढाकर सड़क का 150 मीटर हिस्सा ध्वस्त; फंसे आदि कैलाश यात्री

Sat, 07 Jun 2025 05:16 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Jun 2025 05:16 PM IST
सार

पहाड़ी दरकने से दारमा और व्यास घाटियों के साथ चीन सीमा और आदि कैलाश को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर और तवाघाट-लिपुलेख दोनों सड़कें बंद हो गईं। भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से सोबला-ढाकर सड़क का 150 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया।

विज्ञापन
Both roads connecting Darma and Vyas valleys are closed due to mountain cracking
तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर गिरा मलबा और बोल्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बगैर बारिश के ही पहाड़ी दरकने से दारमा और व्यास घाटियों के साथ चीन सीमा और आदि कैलाश को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर और तवाघाट-लिपुलेख दोनों सड़कें बंद हो गईं। भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से सोबला-ढाकर सड़क का 150 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। ऐसे में दोनों घाटियां शेष दुनिया से अलग-थलग पड़ गई हैं। तवाघाट-लिपुलेख सड़क बंद होने से आदि कैलाश यात्री, ग्रामीण और वाहन फंसे हैं।

विज्ञापन

शनिवार सुबह छह बजे के करीब पहाड़ी दरकने से दारमा घाटी और चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क बंद हो गई। सोबला के पार भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क का 150 मीटर हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। आवाजाही ठप होने से आदि कैलाश यात्रियों के साथ ही स्थानीय ग्रामीण और वाहन फंसे हैं। घाटी का शेष दुनिया से संपर्क कटा है और यात्रियों, ग्रामीणों, वाहनों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। बीआरओ के मुताबिक सड़क खुलने में दो दिन का समय लग सकता है। वहीं प्रसिद्ध आदि कैलाश और व्यास घाटी को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क भी तवाघाट पुल से 300 मीटर आगे बोल्डर गिरने से बंद हो गई। सड़क के दोनों तरफ आदि कैलाश यात्री और उनके वाहन फंस गए। सूचना के बाद एसडीएम मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ फंसे यात्रियों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को जल्द सड़क खोलने के निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन

Both roads connecting Darma and Vyas valleys are closed due to mountain cracking
दारमा घाटी के सोबला ढाकर सड़क के सोबला में चट्टान दरकने से हुई सड़क बंद।
जल्द नहीं खुली सड़क तो आदि कैलाश यात्रा होगी प्रभावित, सेना की बढ़ेगी मुश्किल
इन दिनों आदि कैलाश यात्रा चरम पर है। हर रोज देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु और पर्यटक आदि कैलाश दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। तवाघाट-लिपुलेख सड़क बंद होने से यात्री दोनों तरफ फंसे हैं। यदि सड़क जल्द नहीं खुली तो यात्रा प्रभावित हो सकती है। वहीं सोबला-ढाकर सड़क बंद होने से व्यास घाटी के ग्रामीणों के साथ ही सेना की दिक्कत बढ़ गई है। लंबे समय तक सड़क बंद होने से घाटी के गांवों और सेना की चौकियों में सप्लाई प्रभावित होने की पूरी संभावना है।

सड़क बंद की सूचना मिलने पर अधिकारियों को मौके में भेज दिया है। जल्द सड़क खोलने का प्रयास जारी है। सोबला के पास सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। ऐसे में इस सड़क को खोलने में समय लग सकता है। व्यास घाटी को जोड़ने वाली सड़क जल्द ही खोल दी जाएगी। -कर्नल प्रशांत सिंह, कमांडर, 765 बीआरटीएफ, बीआरओ, धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed