{"_id":"65145ef246001fbd4b0680d3","slug":"border-security-agency-alert-regarding-pms-proposed-program-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-5121-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सीमा पर सुरक्षा एजेंसी चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सीमा पर सुरक्षा एजेंसी चौकस
Wed, 27 Sep 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर कांबिग करती एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम। स्रोत: पुलिस
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्तूबर में पिथौरागढ़ में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसी चौकस हो गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से नैनीसैनी हवाई अड्डे से लेकर प्रस्तावित जनसभा स्थल सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम तक लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। धारचूला के नारायण आश्रम, आदि कैलाश आदि स्थानों पर भी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री का 11 और 12 अक्तूबर को आदि कैलाश, नारायण आश्रम में भ्रमण और पिथौरागढ़ में जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रूट में आने वाले प्रत्येक घर, कार्यालय, निजी कार्यालय सभी जगह पुलिस लोगों का सत्यापन कर रही है।
पीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी भी चौकस हो गई हैं। थाना पांगला पुलिस और एसएसबी ने नेपाल सीमा पर कांबिंग की। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों पर अवैध गतिविधि मादक पदार्थों, अवैध शराब की बिक्री और तस्करी और सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। इसके अलावा झूलाघाट में भी एसएसबी और पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही है। संवाद