{"_id":"5773fc7c4f1c1ba32c79bc0e","slug":"border-police-station-to-be-computerized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर तक के पुलिस स्टेशन होंगे कंप्यूटरीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर तक के पुलिस स्टेशन होंगे कंप्यूटरीकृत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से मुखातिब डीआईजी सैलाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दौरे पर आए पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं पीएस सैलाल ने जल्द ही सभी पुलिस स्टेशनों को कंप्यूटरीकृत करने का एलान किया। कहा कि जिला मुख्यालय से चीन बॉर्डर के पास गुंजी तक के थाने कंप्यूटर से जोड़े जा रहे हैं। सभी पुलिस स्टेशनों में कंप्यूटर से काम होंगे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पत्रकारों से मुखातिब डीआईजी सैलाल ने अधिकारी, कर्मचारियों की कमी के सवाल पर कहा कि आगामी तीन महीने में पुलिस उप निरीक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। इस समय भारी संख्या में सब इंस्पेक्टर ट्रेनिंग ले रहे हैं। पुलिस विभाग में वाहन और अधिकारी, कर्मचारियों की कमी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही यह कमी पूरी हो जाएगी। डीआईजी ने कहा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर बेहतर तालमेल के साथ काम करने की हिदायत मातहतों को दी गई है। पिथौरागढ़ में अपराध नियंत्रण में हैं। डीआईजी ने सजा के तौर पर पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण पिथौरागढ़ करने के सवाल पर कहा कि विभागीय अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसा किया जाता है।
विज्ञापन
मैदानी क्षेत्र से पुलिस कर्मियों को पहाड़ भेजा जाता है। उनसे विवादित दरोगा रजत कसाना के पिथौरागढ़ ट्रांसफर पर सवाल पूछा गया था। डीआईजी ने रजत कसाना को क्लीन चिट देते हुए कहा कि वह अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहते हैं। उन्होंने पुलिस को सहयोग प्रदान करने के लिए पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर और गंगोलीहाट के विधायक नारायण राम आर्य की भी सराहना की। वार्ता में डीएम एचसी सेमवाल, एसपी आरएल शर्मा, चंपावत के एसपी डीएस कुंवर मौजूद थे।
विज्ञापन