फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Border bridge opened to reunite the family.

बिछड़े को परिवार से मिलाने सीमा पुल खुला....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Border bridge opened to reunite the family.
झूलापुल पर जांच करते एसएसबी के अधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
झिूलाघाट (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के बाद शुक्रवार दोपहर सीमा पुल खुला। लंबे समय से बिछुड़े पिता को ले जाने दो युवक पुल से भारत आए। नेपाल के बझांग जिले के अग्नि प्रसाद जोशी 10 वर्ष पहले काम के सिलसिले में भारत आए। यहां आने के बाद उनका संपर्क अपने परिवार से कट गया। लॉकडाउन के बाद काम बंद होने से वह घर जाने के लिए पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों के माध्यम से अपने गांव नेपाल संदेशा भेजा। उनके बेटे धर्मराज और ललित ने बैतड़ी प्रशासन से पिता को नेपाल लाने की गुहार लगाई। शुक्रवार दोनों के लिए दोपहर 1:50 बजे सीमा पुल खोला गया। शनिवार को दोनों बेटे अपने पिता को लेकर वापस नेपाल जाएंगे। पुल पर डॉ. प्रकाश पंगरिया ने दोनों की जांच की। इस दौरान एसएसबी निरीक्षक रणवीर सिंह, एएसआई जीवन सिंह, पटवारी गोपाल डीनिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed