{"_id":"687fc7a847e8d9ec260212c2","slug":"booths-of-polling-parties-will-be-changed-for-the-second-phase-of-elections-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-130602-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दूसरे चरण के चुनाव के लिए बदलेंगे पोलिंग पार्टियों के बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दूसरे चरण के चुनाव के लिए बदलेंगे पोलिंग पार्टियों के बूथ
Tue, 22 Jul 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के चार विकासखंडों में लीक हुई सूची में शामिल पोलिंग पार्टियां और मतदान कर्मी पहले से ही आवंटित बूथों पर चुनाव कराएंगे। अन्य चार विकासखंडों में चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों के बूथ बदले जाएंगे। पहले चरण का चुनाव निपटने के बाद पोलिंग पार्टियों का रि-रेंडमाइजेशन होगा।
दरअसल जिले में 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव से चार और सात दिन पहले ही चुनाव संपन्न कराने के लिए बनी पोलिंग पार्टियों और इसमें शामिल मतदान कर्मियों की सूची लीक हो गई थी। ऐसे में निर्वाचन विभाग ने दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों का रि-रेंडजाइजेशन का फैसला लिया है। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, लीक सूची में शामिल पोलिंग पार्टियां और मतदान कर्मी कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी में होने वाले पहले चरण का चुनाव संपन्न कराएंगे।
पहला चरण निपटने के बाद बिण, मूनाकोट, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग में होने वाले चुनाव के लिए बनी पोलिंग पार्टियों का रि-रेंडमाइजेशन होगा। विकासखंडों के लिए पहले से बनी पोलिंग पार्टियों में मतदान कर्मी वही रहेंगे लेकिन इनके बूथ बदले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि आम तौर पर चुनाव से तीन दिन पूर्व पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाता है। चार दिन पूर्व पोलिंग पार्टियों की सूची लीक होना गंभीर है। यह सूची सिर्फ आरओ और सेक्टर मजिस्ट्रेट को जारी होती है। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न हों इसके लिए दूसरे चरण के चुनाव के लिए बनी पोलिंग पार्टियों का पहले चरण का चुनाव निपटने के लिए रि-रेंडमाइजेशन होगा।