फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boosted by the girls in football

फुटबाल में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

Sat, 09 Jun 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sat, 09 Jun 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Boosted by the girls in football
मुनस्यारी में फुटबाल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

जोहार क्लब की 63वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2018 में महात्मा गांधी क्रीड़ास्थल पर शनिवार को बालिका वर्ग में पहला फुटबाल मैच जीआईसी मुनस्यारी ए और जीआईसी मुनस्यारी सी के बीच हुआ, इसमें जीआईसी ए 3-0 से विजयी रही। श्वेता ने दो और मेधा ने एक गोल किया।

विज्ञापन


दूसरा मैच मुनस्यारी पब्लिक स्कूल और विद्या मंदिर सी की बालिकाओं के बीच हुआ, इसमें मुनस्यारी पब्लिक स्कूल 1-0 से विजयी रहा। एकमात्र गोल आंचल ने किया। तीसरा मैच विद्या मंदिर और पब्लिक स्कूल सी की बालिकाओं के बीच हुआ, इसमें विद्या मंदिर 6-0 से विजयी रही। मानसी ने तीन, दिया ने दो और लक्ष्मी ने एक गोल किया।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में पहला मैच चरखम और उत्तराखंड पुलिस के बीच होना था, लेकिन उत्तराखंड पुलिस की टीम निर्धारित समय पर फील्ड में नहीं पहुंची, इस कारण चरखम को विजयी घोषित किया गया। दूसरा मैच जेएसडब्ल्यूूएस हल्द्वानी और महेश्वर क्लब बर्नियागांव के बीच हुआ, इसमें जेएसडब्ल्यूएस हल्द्वानी 4-0 से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मैच दीपू मेमोरियल फैंस क्लब घोरपट्टा हीरोज सी और तल्ला जोहार के बीच हुआ, इसमें दीपू मेमोरियल 1-0 से विजयी हुई। एकमात्र गोल रोहित ने किया। इस मैच में मुख्य अतिथि प्रेम सिंह जंगपांगी थे। रेफरी महेंद्र रावत, सीपी जोशी, पुष्कर लसपाल, दीपक कुलश्रेय थे। रविवार को माउंटेन मैराथन होगी। पुरुषों की 16 किमी मैराथन सुबह आठ बजे से, जबकि महिलाओं की छह किमी मैराथन सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed