फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Blood Donation Camp By Amarujala Faundation

बीबीए के 30 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Blood Donation Camp By Amarujala Faundation
पिथौरागढ़ में प्रमाणपत्रों के साथ रक्तदान करने वाले छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अमर उजाला फाउंडेशन ने जिला अस्पताल के रक्तकोष विभाग के सहयोग से एलएसएम पीजी कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें बीबीए विभाग के 30 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी और पिथौरागढ़ ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने किया। प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी ने मरीजों का जीवन बचाने के लिए इस तरह के शिविर लगाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर लगने से अस्पताल में भर्ती होने वाले हर जरूरतमंद को समय से खून मिल सकेगा। उन्होंने रक्तदान के लिए आगे आए छात्र-छात्राओं की सराहना की। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शर्मा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। एक यूनिट रक्त किसी भी बीमार या घायल की जान बचा सकता है। इससे प्रेरित होकर बीबीए के छात्र-छात्राएं रक्तदान के लिए बढ़-चढ़कर आगे आए। रक्तदान में बीबीए के एचओडी गौरव जोशी और गरिमा जायसवाल सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सहयोग किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
कुसुम धामी, भूपेश मेहता, गरिमा जायसवाल, निकिता पोखरिया, सुमन शर्मा, जतिन सिंह दिगारी, तिलकराज पाठक, कविता दसौनी, वंचित सक्सेना, वर्षित पंगरिया, दीपक पंत, हर्षिता धामी, गौरव जोशी, पूजा पाल, बीपी पांडेय, किशोर चंद, नरेश जोशी, गोविंद सिंह धामी, सागर कुंवर, अमन धौनी, अरुण बिष्ट, गीतिका जोशी, संजू धामी, लक्षित भंडारी, रोशन जोशी, आदित्य रावत, आकाश गोबाड़ी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed