फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting By DIG in Pithauragarh

डीआईजी ने पिथौरागढ़ में की बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Meeting By DIG in Pithauragarh
पिथौरागढ़ नगर में व्यापारियों से बातचीत करते पुलिस उप महानिरीक्षक। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि मानसून काल में आपदा की घटनाओं पर त्वरित कार्यों के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में आपदा मित्र बनाए जाएंगे। उन्हें आपदा से निपटने के लिए कुशल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यातायात को लेकर पुलिस जल्द ही एक माह का अभियान चलाएगी जिसमें अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इसके अलावा युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। इसमें युवाओं को फोकस करके उन्हें पुलिस भर्ती, आर्मी भर्ती आदि की जानकारी दी जाएगी। साथ ही युवाओं को जिम ज्वाइन करने और पुस्तकालय जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिला संवेदनशील जिला है इसलिए बाहरी क्षेत्रों से आने जाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सीमा पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। सीमांत जिले में फर्जी आधर कार्ड बनाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस सम्मेलन में उन्होंने पुलिस कर्मियों को शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन में विभिन्न शाखाओं निरीक्षण किया। उन्हें क्वार्टर गार्द सलामी दी गई। उन्होंने पुलिस शाखाओं का निरीक्षण करते हुए नियमित रूप से जवानों की परेड कराने, पुलिस मैस में पहाड़ी व्यंजनों को बनाए जाने, जवानों की बैरक को स्मार्ट बनाने , पुलिस कैंटीन में पुलिस जवानों की मांग के अनुसार सामान मगाने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसपी लोकेश्वर सिंह, एएसपी संचार बीबी तिवारी सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे पुलिस
पिथौरागढ़। पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस को यातायात समस्या पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थलों का अतिक्रमण हटाकर पार्किंग व्यवस्था को ठीक कर सुगम यातायात व्यवस्था की जाए। चौराहों में थाना दिवस आयोजित कर लोगों की समस्याओं सुनकर उनका समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed