{"_id":"076aed48d82f153855b935447dfef8f1","slug":"blockade-on-nh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Feb 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती धारचूला तहसील के कई गांवों में विद्युतीकरण नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ऐलागाड़ में टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग चक्काजाम कर दिया। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के आश्वासन पर साढ़े तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल के नेतृत्व में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीणों ने कहा कि धारचूला तहसील के ऐला, सेबला, कुरिला, लालीगड़ा, कौल्या, जयकोट, गाला, जिप्ती आदि गांवों में आजादी के 68 साल बाद भी बिजली की किरण नहीं पहुंची है। क्षेत्र में रहने वाली हजारों की आबादी को 21वीं सदी में भी दूसरी दुनिया में जीना पड़ रहा है। वहीं, जून 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त खेला, जुम्मा, जयकोट गांव की बिजली लाइन आज तक ठीक नहीं की गई है। भाजपा नेता बुदियाल ने कहा कि सरकार और बिजली विभाग के सामने कई बार मांग उठाने के बाद भी सीमांत क्षेत्र के लोगों की उपेक्षा हो रही है। जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
तहसीलदार केएस भंडारी, थानाध्यक्ष रोहताश सागर काफी देर लोगों को समझाने में लगे रहे लेकिन वह नहीं माने। पूर्वाह्न 11 बजे अधीक्षण अभियंता एमएस टोलिया, बिजली विभाग के जेई पूरन चंद्र ग्रामीणों से वार्ता के लिए पहुंचे। श्री टोलिया ने कहा कि बिना बिजली वाले गांवों में विद्युतीकरण के लिए प्रपोजल तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि खेला, जुम्मा, जयकोट में बिजली लाइन के पुनर्निर्माण के लिए 17 फरवरी से ही सर्वे शुरू किया जाएगा। तब जाकर 11.30 बजे ग्रामीणों ने जाम खोला। चक्काजाम में क्षेत्र पंचायत सदस्य विशन धामी, सोहन सिंह, भाजपा ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश कापड़ी, ग्राम प्रधान राजेंद्री देवी, रुप सिंह धामी, गगन धामी, कैलाश धामी, खुशाल गर्खाल, नारायण सिंह ताकुली आदि शामिल थे।