फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP will run door-to-door membership campaign

Pithoragarh News: भाजपा घर-घर चलाएगी सदस्यता अभियान

Thu, 05 Sep 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP will run door-to-door membership campaign
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में मुख्य वक्ता डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

विधायक चुफाल ने बताया कि अभियान राष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता दिलाकर अभियान शुरू किया। बताया कि पिछले वर्ष 10 करोड़ से अधिक लोगों ने सदस्यता ली। इस बार 25 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाध्यक्ष जोशी ने विधायक चुफाल, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, उपाध्यक्ष कोमल मेहता, दायित्वधारी गणेश भंडारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज सामंत, महामंत्री राकेश देवलाल को सदस्यता दिलाई।

जोशी ने बताया कि प्रदेश में पिछले वर्ष 20 लाख नए सदस्य जोड़े गए थे। इस बार बढ़ाकर 40 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष को 200 सदस्य और पांच सक्रिय सदस्य बनाने हैं। प्रदेश की ओर से सदस्यता अभियान के लिए पहुंचे दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि लोगों को भाजपा की नीति-रीति के बारे में बताते हुए सदस्यता अभियान प्रारंभ करना है। इस मौके पर उपाध्यक्ष इंदर लुंठी, रोहित ओझा, रघुबर सिंह बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed