फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP will decide the ticket after consulting the workers

कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर टिकट तय करेगी भाजपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP will decide the ticket after consulting the workers
कोर ग्रुप और विधान सभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं से राय लेने के बाद ही पार्टी टिकट फाइनल करेगी। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहीं। इससे पहले उन्होंने पिथौरागढ़ और चंपावत के कोर ग्रुप और विधान सभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली। बैठक में 2022 के चुनावों को लेकर गहरा मंथन हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंचे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ पिथौरागढ़ व चंपावत जिलों से आए कोर कमेटी और विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से आगामी चुनावों के संबंध में मंथन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों की सभी छह सीटों के संबंध में जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 19 से 21 दिसंबर तक जन आशीर्वाद यात्रा पिथौरागढ़ में रहेगी। बैठक में इस यात्रा की सफलता पर भी चर्चा हुई है। बैठक के बाद हुई प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि पिथौरागढ़ में हुई कोर ग्रुप और विधान सभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में महा जनसंपर्क अभियान, विजय संपर्क रैली, बूथ सत्यापन, बैठक, नए सदस्य बनाने सहित अब तक जितने भी कार्यक्रम हुए हैं इन सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की है। इसके अलावा आने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में इस समय घबराहट और अंतर्कलह का माहौल है। प्रधानमंत्री की देहरादून में हुई रैली में उमड़ी भीड़ से स्पष्ट हो गया है कि हम 2017 के चुनावों से भी बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक लाख करोड़ से भी अधिक के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा और बदले में जनता भाजपा को जीत का आशीर्वाद देगी। शीघ्र ही कुमाऊं में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम होने हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं की सभाएं भी आयोजित होंगी।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
बैठक में जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, जिला प्रभारी पिथौरागढ़ गणेश ठकुराठी, जिला प्रभारी चंपावत दीपक मेहरा, चंपावत जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, विधायक चंद्रा पंत, विधायक मीना गंगोला, विधायक पूरन फर्त्याल, विधायक कैलाश गहतोड़ी, प्रदेश मंत्री भाजपा किरन देवी आदि थे। संचालन महामंत्री बसंत जोशी और महिमन कन्याल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विधानसभाओं में भेजी जाएगी टीम
पिथौरागढ़। उत्तराखंड की कुछ सीटों में टिकट बदलने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि इसी महीने सभी विधान सभा क्षेत्रों में टीम भेजी जाएगी। टीमें विधान सभाओं में जाकर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर राय लेंगे। कार्यकर्ताओं की राय पर प्रदेश में चर्चा होगी। प्रदेश से केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। इसके बाद केंद्रीय पार्लियामेंट बोर्ड इस पर निर्णय लेगा।
जनता के सुझाव के आधार पर बनेगा घोषणा पत्र
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 11 दिसंबर को वीडियो वैन का शुभारंभ होगा। वैन में सुझाव पेटिका होगी, जो भी सुझाव जनता की ओर से आएंगे उसी हिसाब से घोषणा पत्र बनाएंगे। अब और तब कार्यक्रम भी किया जाएगा। इसमें कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में क्या हुआ और भाजपा ने क्या किया यह बताया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आचार संहिता से पहले इन कार्यक्रमों को पूरा किया जाएगा।

शौर्य चक्र प्राप्त शहीद हेमंत को दी श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़। बैठक में भाग लेने पिथौरागढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल गौतम सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शहीद हेमंत सिंह महर बिष्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेफ्टिनेंट हेमंत सिंह वर्ष 2000 में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हें मरणोपरांत वर्ष 2001 में शौर्य चक्र प्रदान किया गया। वहां प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed