फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP trying to woo Dalits

भाजपा ने की दलितों को लुभाने की कोशिश

Wed, 19 Oct 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 19 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
BJP trying to woo Dalits
भाजपा ने की दलितों को लुभाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। भाजपा की दलित स्वाभिमान रैली मेें भाजपा नेताओं ने दलित कल्याण की योजनाओं पर कम बात की और कांग्रेस पर अधिक निशाना साधा। अनुसूचित वर्ग के वोटों को  साधने की कोशिश इस रैली में साफ दिखाई दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी भाजपा नेताआें ने निशाने पर लिया। रैली में दावेदारी को लेकर भाजपा की गुटबाजी भी सामने आई।

पिथौरागढ़ में करीब सवा लाख अनुसूचित वर्ग के लोगों की आबादी है। 2012 के चुनाव में भाजपा इस वर्ग से करीब 33 प्रतिशत वोट लेने में कामयाब रही थी। इसके विपरीत कांग्रेस ने इस वर्ग से करीब 36 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।
विज्ञापन


गांधी मैदान में हुई सभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच इस कमी की भरपाई की कोशिश साफ दिखाई दी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की स्वाभिमान रैली में बतौर मुख्य वक्ता केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कांग्रेस पर आजादी के बाद से शिल्पकारों को दबाने की नीति पर चलने का आरोप लगाया। नाचनी के गांधी मैदान में हुई सभा में टम्टा ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों को केवल वोट बैंक बनाए रखा। टम्टा के कहा कि राहुल के ज्ञान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह आलू उत्पादन बढ़ाने के लिए फैक्ट्री लगाने के बयान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में भाजपा की सरकार बनने पर तल्लाजोहार को बीएडीपी मद से पर्याप्त धन दिया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खुशाल पिपलिया, पूर्व विधानसभा प्रभारी जगत मर्तोलिया, बूथ प्रभारी भूपेंद्र थापा, बीडी जोशी, तल्लाजोहार अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष खुशाल राम, दिनेश आर्या ने विचार रखे। संचालन सोबन बयाल ने किया।


भाजपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगत मर्तोलिया के समर्थक उनको बतौर विधायक का दावेदार जुलूस के साथ मंच तक लाए। मंत्री ने कहा होकरा, समकोट, भैंसकोट, खतेड़ा में जल्द बीएसएनएल के मोबाइल टावर लगेंगे। प्रधानों ने मंत्री के सामने मनरेगा में धन न आने की बात उठाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed