फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP state president welcomed

प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था चौपट : भट्ट

Fri, 12 Feb 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अस्कोट/डीडीहाट / पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,अस्कोट/डीडीहाट / पिथौरागढ़ Updated Fri, 12 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
BJP state president welcomed
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का शुक्रवार को डीडीहाट और कनालीछीना पहुंचने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। कनालीछीना में श्री भट्ट ने पूर्व जिलाध्यक्ष किशन भंडारी और विधायक विशन सिंह चुफाल की जोड़ी की खूब तारीफ की। बताया गया कि पिछले कुछ समय से दोनों नेताओं के बीच गंभीर मनमुटाव चल रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने शायद इसी मनमुटाव को दूर करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की स्थिति बहुत खराब है। विकास और कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट है। उन्होंने कुमाऊंनीमें संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पिथौरागढ़ जिले में ही दस हजार से अधिक घोषणाएं कर चुके हैं लेकिन धरातल में दो प्रतिशत काम नहीं हुआ है। सीएम ने 32 हजार बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था पर 5 प्रतिशत युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाई है। कहा कि इससे पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने 2017 चुनाव में जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा।
विज्ञापन


विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का विकास सिर्फ कागजों में हो रहा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं कर ठग रहे हैं। भूतपूर्व सैनिक संगठन के गंभीर सिंह खोलिया ने पूर्व सैनिकों की मांग श्री भट्ट के सामने रखी। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गीता ठाकुर, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, मोहन भंडारी, प्रदेश युवा मोर्चा के कुंदन लटवाल, सुनील भंडारी, जमुना लोहिया, मीना गंगोला, गोपू महर आदि थे। संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश ओझा और जिलामंत्री सुरेश जोशी ने किया। डीडीहाट में हुई सभा में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगत मर्तोलिया, लोकेश भड़, महेंद्र बुदियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही, ब्लाक प्रमुख जयंती देवी, हरेंद्र चुफाल, ब्लाक अध्यक्ष मनोज साह, दलबहादुर बाफिला, खुशाल भंडारी, देवीदत्त जोशी, चंद्रकला कन्याल आदि थे। श्री भट्ट के काफिले के कारण कनालीछीना में डेढ़ घंटे जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed