फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP plans to campaign UJVALA

उज्ज्वला योजना का प्रचार करेंगे भाजपाई

Tue, 21 Jun 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Tue, 21 Jun 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
BJP plans to campaign UJVALA
भाजपा के सम्मेलन का उद्घाटन करते विधायक चुफाल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई उज्ज्वला योजना की जानकारी गांव-गांव जाकर आम लोगों को देने का फैसला लिया है। मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताते हुए कहा गया कि भारत की साख दुनिया में बढ़ी है। मंगलवार को आयोजित भाजपा के विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन में कहा गया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में उत्तराखंड के नाम को बदनाम किया है।

विज्ञापन


सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने दो वर्षों में विदेशों में भी भारत का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की गति को पकड़ने लगा है। विधायक ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री अपने ही दल के विधायकों को पैसे से खरीदते हुए दिखता है वह उत्तराखंड के लोगों का क्या भला कर पाएगा। भाजपा के पूर्व विधायक शेर सिह गड़िया और कृष्ण चंद्र पुनेठा ने केंद्र की उज्ज्वला योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपा।
विज्ञापन


सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला कुंवर का स्वागत किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी ने सम्मेलन में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जैयंती देवी, देवी दत्त जोशी, लोकेश भड़, नगर पंचायत अध्यक्ष कविंद्र शाही, हरेंद्र चुफाल, चंद्रकला कन्याल, लीला नगन्याल, दिवाकर जोशी, मनोज शाह, ललित नेगी, संजय भंडारी, गेहराज पांडे, महिमन कन्याल, भूपेश टम्टा, किशोर जंगपांगी, खुशमन राणा, हुकुम धामी, भूपेंद्र बोरा समेत डीडीहाट, कनालीछीना, थल, मूनाकोट मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed