{"_id":"587fa2f04f1c1b700df00747","slug":"bjp-not-to-stop-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में रार थमने का नाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में रार थमने का नाम नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में बैठक करते असंतुष्ट भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट विधानसभा सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेड़ीनाग में बैठक कर प्रत्याशी बदलने की मांग की है। प्रत्याशी न बदलने की दशा में पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने का एलान किया है। बैठक में टिकट के एक दावेदार फकीर राम मौजूद थे। एक दावेदार खजान गुड्डू के समर्थकों की मौजूदगी बैठक में रही। गंगोलीहाट से भी कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे थे।
विज्ञापन
भाजपा ने गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र से मीना गंगोला को टिकट दिया है। इसे लेकर मंगलवार से ही विरोध के स्वर उठ गए थे। बुधवार को बेड़ीनाग के एक होटल में हुई भाजपाइयों की बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर नाराजगी जताई गई। बैठक के बाद प्रेस को जारी बयान में इन लोगों ने कहा कि घोषित प्रत्याशी कमजोर पृष्ठभूमि की हैं। कार्यकर्ताओं में उनकी पकड़ नहीं है। कांग्रेस के वर्तमान विधायक के गृहक्षेत्र का होना भी उनका कमजोर पक्ष है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी हाईकमान प्रत्याशी नहीं बदलता है तो वह लोग सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन