फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP candidate Govind Verma's record victory by 441 votes

Pithoragarh News: भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा की 441 मतों से रिकॉर्ड जीत

Sun, 26 Jan 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate Govind Verma's record victory by 441 votes
लोहाघाट (चंपावत)। निकाय चुनाव में नगर पालिका लोहाघाट में भाजपा अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रनजीत अधिकारी को 1441 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर आठ लोगों ने नोटा का बटन दबाया जबकि 92 मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन

आरओ नितेश डांगर ने चुनाव परिणामों की घोषणा करने के साथ अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी गोविंद वर्मा को जीत का प्रमाणपत्र दिया। वन पंचायत सभागार पर हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर विजयी भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा को कुल 2300 मत पड़े, कांग्रेस के प्रत्याशी रनजीत अधिकारी को 859, निर्दलीय प्रत्याशी भूपाल सिंह मेहता को 496, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र पुनेठा को 255, निर्दलीय प्रत्याशी विपिन पुनेठा को 47 और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कनौजिया को 30 मत पड़े।
विज्ञापन

गोविंद वर्मा की जीत के बाद उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर नगर में विजय जुलूस निकाला। शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड सदस्य पद पर भाजपा की रेनू और दीपा ने जीती बाजी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका लोहाघाट में वार्ड सदस्य पद पर भाजपा के दो प्रत्याशी हारे जबकि दो ने शानदार जीत दर्ज की। लोहावती वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रेनू गड़कोटी ने निर्दलीय प्रत्याशी माया देवी को 150 मतों से हराया। ऋषेश्वर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी दीपा गोस्वामी ने निर्दलीय प्रत्याशी डौली वर्मा को 52 वोट से हराया।
कचहरी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष राय ने संजय फर्त्याल को 322 मतों से हराया, ठाड़ाढुंगा वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी योगेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी मीना ढेक को 50 वोट से हराया, मीना बाजार वार्ड में खड़क सिंह ने नवीन नाथ को 17 वोट से हराया।
इनके अलावा सार्की टोला वार्ड में निर्दलीय आरती देवी ने भाजपा प्रत्याशी रेनू देवी को 17 वोट से हराया, बजरंगबली वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश फर्त्याल ने राजकिशोर साह को 76 मतों से हराया।


निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र पुनेठा ने बैलेट पेपर में गड़बड़ी का आरोप लगाया
लोहाघाट (चंपावत)। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र पुनेठा ने चुनाव परिणामों पर धांधली का आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने तीन बिंदुओं पर संदेह जताते हुए लिखित रूप से आरओ को ज्ञापन दिया है।
शनिवार को निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी पुनेठा ने एसडीएम और आरओ नितेश डांगर को बैलेट बॉक्स बदलने की आशंका, बैलेट पेपर बदलने और मतपेटी जमा होने के बाद बीती दो रातों में स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए ज्ञापन दिया है।

उन्होंने मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में मतपेटी जमा करने से लेकर मतगणना से पूर्व तक का सीसीटीवी फुटेज देने की मांग की है। पुनेठा ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वह चुनाव परिणामों को लेकर चुनाव आयोग और न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed