फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP And Congress Wins in Pithauragarh

पिथौरागढ़ जिले की दो सीटों में खिला कमल तो दो पर रहा पंजे का जोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
BJP And Congress Wins in Pithauragarh
धारचूला में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले की चार विधानसभा सीटों में से दो सीटों डीडीहाट और गंगोलीहाट में कमल खिला तो पिथौरागढ़ और धारचूला में पंजे की मजबूत पकड़ रही। जिले में जीत का सबसे बड़ा अंतर गंगोलीहाट में रहा। यहां भाजपा ने 10053 वोटों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर ने 33269 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा की चंद्रा पंत को 6054 मतों के अंतर से पराजित किया। पिथौरागढ़ विधानसभा सीट में भाजपा की चंद्रा पंत को 27215 मत, कांग्रेस के मयूख महर को 33269 मत, सपा के वीरेंद्र सिंह को 470 मत, आप के चंद्र प्रकाश पुनेड़ा को 730 मत, बसपा के खुर्शीद अहमद को 526 मत, आजाद पार्टी के कार्तिक टम्टा को 717 मत, निर्दलीय प्रत्याशी नितिन मारकाना को 6585 मत मिले।
विज्ञापन

धारचूला सीट में कांग्रेस के हरीश धामी 26736 मत लेकर लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार धन सिंह धामी को 1128 मतों से पराजित किया। धारचूला सीट में भाजपा के धन सिंह धामी को 25608 मत, सपा की मंजू देवी को 179 मत, आप के नारायण सोराड़ी को 636 मत, यूकेडी के रमेश सिंह थलाल को 404 मत, बसपा के गोविंद राम को 389 मत, निर्दलीय जीवन सिंह ठाकुर को 817 मत, निर्दलीय कैलाश सिंह को 574 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोलीहाट एससी सुरक्षित सीट में भाजपा प्रत्याशी फकीर राम टम्टा 32296 मत प्राप्त कर जीते। उन्होंने कांग्रेस के खजान गुड्डू को 10053 मतों से पराजित किया। गंगोलीहाट विधानसभा सीट पर भाजपा के फकीर राम टम्टा को 32296 मत, कांग्रेस के खजान गुड्डू को 22243 मत, यूकेडी के हरी प्रसाद को 1004 मत, आप की बबीता चंद्र को 554 मत, सपा के बलराम को 283 मत और बसपा की रेखा के पक्ष में 535 मत मिले।

पिथौरागढ़ जिले की सबसे हॉट सीट डीडीहाट में चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के कद्दावर नेता बिशन सिंह चुफाल ने लगातार छठी बार जीत हासिल की है। उन्होंने 2017 के अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार किशन सिंह भंडारी को 3226 मतों से पराजित किया। कांग्रेस इस बार भी तीसरे स्थान पर रही। डीडीहाट विधानसभा सीट पर भाजपा से बिशन सिंह चुफाल को 20594 मत, कांग्रेस के प्रदीप पाल को 14298 मत, आप के दीवान सिंह को 340 मत, सपा के सुरेंद्र सिंह गुरुंग को 180 मत, यूकेडी के गोविंद सिंह को 717 मत, निर्दलीय किशन भंडारी को 17368 मत और निर्दलीय अनिल सिंह को 313 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed