{"_id":"689b78c61187807a22062f4f","slug":"bjp-and-congress-stuck-in-didihat-united-front-vs-independent-contest-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-131285-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट में ठिठक गए भाजपा-कांग्रेस, संयुक्त मोर्चा बनाम निर्दलीय मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट में ठिठक गए भाजपा-कांग्रेस, संयुक्त मोर्चा बनाम निर्दलीय मुकाबला
Tue, 12 Aug 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में नामांकन वापस लेते दावेदार। संवाद
पिथौरागढ़। जिले के आठों ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद पर नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो चुकी है। अब इन विकासखंडों में तीन दावेदारों के नाम वापसी के बाद ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। डीडीहाट में एक दावेदार के नाम वापसी के बाद अब मुकाबला संयुक्त मोर्चा बनाम निर्दलीय होगा। यहां प्रत्याशी अधिकृत न कर अपने ही गढ़ में भाजपा ने पहले ही हथियार डाल दिए थे। कांग्रेस ने भी यहां अपने प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा है। कनालीछीना और गंगोलीहाट में निर्दलीय दावेदार के नाम वापस लेने से यहां भी भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर होगी।
सीमांत जिले के बिण, मूनाकोट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 19 दावेदारों ने नामांकन कराया। मंगलवार को नाम वापसी हुई। बिण में इस पद के लिए नाम वापसी न होने पर भाजपा की कविता वर्मा और कांग्रेस की रश्मि गोस्वामी के बीच सीधा मुकाबला होगा। गंगोलीहाट में निर्दलीय दावेदार सूरज कुमार ने नाम वापस लिया। अब यहां भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला और कांग्रेस के विनोद कुमार के बीच चुनावी जंग होगी।
कनालीछीना में निर्दलीय दावेदार राहुल कुमार की नाम वापसी के बाद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी महिमन कन्याल और कांग्रेस के प्रशांत भंडारी के बीच सीधी टक्कर है। अपने ही गढ़ डीडीहाट के साथ ही मूनाकोट में प्रत्याशी घोषित न कर भाजपा ने पहले ही हथियार डाल दिए। डीडीहाट में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अधिकांश बीडीसी सदस्यों में ब्लॉक प्रमुख चुनने के लिए आपसी सहमति बन गई थी। औपचारिक और रणनीतिक तौर पर इस मोर्चा के नरेंद्र सिंह धामी उर्फ गुड्डू धामी और बंशीधर भट्ट ने नामांकन कराया था।
विज्ञापन
इस मोर्चे को चुनौती देने के लिए भाजपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चुफाल मैदान में उतरे हैं। मोर्चा के एक दावेदार बंशीधर भट्ट ने नाम वापस ले लिया है। अब मोर्चे के दूसरे दावेदार नरेंद्र सिंह धामी और निर्दलीय हरेंद्र चुफाल के बीच चुनावी टक्कर होगी। ऐसे में तय है कि अपने ही गढ़ में भाजपा अपना ब्लॉक प्रमुख नहीं बना सकेगी। मूनाकोट में भी भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित करने से हाथ पीछे खींच लिए हैं।
यहां एकल नामांकन होने से निर्दलीय प्रत्याशी नीमा वल्दिया का लगातार दूसरी बार निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय है। धारचूला और मुनस्यारी में किसी भी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया। यहां पर भाजपा की मंजुला देवी और कांग्रेस की पूजा देवी में सीधी टक्कर रहेगी। मुनस्यारी में भाजपा के प्रदीप रावत और कांग्रेस की कविता महर चुनावी मैदान में एक-दूसरे को चुनौती देंगे।
--
ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख पद पर 27 प्रत्याशी मैदान में
पिथौरागढ़। ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख के लिए आठ विकासखंडों में 27 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें ज्येष्ठ प्रमुख के लिए 15, कनिष्ठ प्रमुख बनने के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। गंगोलीहाट में ज्येष्ठ प्रमुख पद पर दीपक उप्रेती ने अपना नाम वापस लिया। मूनाकोट विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख के साथ ही ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख पद पर एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है।
--
अब भी बीडीसी सदस्य संपर्क से बाहर
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए मैदान सज चुका है। जिले में 287 बीडीसी सदस्य ब्लॉक प्रमुख के रूप में अपना सेनाध्यक्ष चुनेंगे। सेनाध्यक्ष बनने के लिए दावेदारों ने नामांकन कराया है लेकिन बीडीसी सदस्य अब भी गुप्त स्थान से बाहर नहीं निकल पाए हैं। लंबे समय से बाहरी दुनिया से दूर अधिकतर बीडीसी सदस्यों का अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं हुआ है। चर्चा है कि इन बीडीसी सदस्यों को गुप्त ठिकाने से निकालकर चुनाव के दिन ही वोट देने के लिए लाया जाएगा, जब जाकर इनकी घर वापसी होगी।