{"_id":"68150b7acbb1e7139a097e72","slug":"bhumika-and-mohit-singh-first-in-chess-competition-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-127339-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शतरंज प्रतियोगिता में भूमिका और मोहित सिंह प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शतरंज प्रतियोगिता में भूमिका और मोहित सिंह प्रथम
Fri, 02 May 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 02 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग महाविद्यालय में कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। महिला वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में भूमिका नेवलिया पहले, किरन धामी दूसरे एवं विनीता परगाई तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मोहित सिंह, अभिषेक और पुष्कर सिंह धानिक ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह कैरम डबल में आशा और मीनू की टीम विजेता रही। सिंगल में भूमिका नेवलिया ने बाजी मारी। पुरुष वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में दीपक प्रकाश व कार्तिक भंडारी विजेता रहे। बैडमिंटन सिंगल वर्ग में पायल जोशी और दीपांशु पंत विजेता रहे। बैडमिंटन डबल प्रतियोगिता में मयंक दसौनी व दीपांशु पंत ने बाजी मारी। प्राचार्य प्रो. बीएम पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, राष्ट्रीय युवा खेल पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, राकेश मेहरा समेत महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
फोटो 02 पीटीएच 10 पी- बेड़ीनाग महाविद्यालय में कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद