फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhuj-Bhur Vivev Hago Chamchama Gham ...

भुर-भुर उज्याव हैगो चमचमा घाम...

Mon, 03 Dec 2018 10:58 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 03 Dec 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bhuj-Bhur Vivev Hago Chamchama Gham ...
मुनस्यारी में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी महोत्सव में गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र अमित गोस्वामी ने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। प्रह्लाद मेहरा के दल ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्थानीय कलाकार भी महोत्सव में अपने जलवे बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन


अमित गोस्वामी ने अपने पिता के गीत ‘भुर-भुर उज्याव हैगो चमचमा घाम, उठ मेरी नारिगें दाणी उठ वे चमाचम’, ‘कैले बजै मुरुली ओ बैणा ऊंचा-नीचा डाड्यू मा...’ गीत से समा बांधा। उन्होंने अनेक गीतों की प्रस्तुति दी। प्रह्लाद मेहरा एंड पार्टी ने देर रात तक सुंदर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सोमवार दोपहर में स्थानीय स्कूलों के दलों और स्थानीय कलाकारों ने मंचीय प्रस्तुति दी। दर्शक देर रात तक महोत्सव में डटे रह रहे हैं।  
विज्ञापन


रात के कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि केदार बृजवाल और विशिष्ट अतिथि एडवोकेट राजू रावत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे संस्कृति के संरक्षण में मदद मिलेगी। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिल रहा है। स्थानीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिल रहा है, इससे बेहतर और क्या हो सकता है। कार्यक्रम में राजू पांगती, मनोहर टोलिया, खुशाल हरकोटिया, दीपू बृजवाल, देवा राणा, मुन्ना सयाना, गगन पांगती, रवि बृजवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed