{"_id":"688bba9d1a9f3c454e01a38a","slug":"bhavna-danu-won-the-madkot-zilla-parishad-seat-by-a-record-4452-votes-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-130890-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मदकोट जिपं सीट पर भावना दानू रिकाॅर्ड 4,452 मतों से जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मदकोट जिपं सीट पर भावना दानू रिकाॅर्ड 4,452 मतों से जीतीं
Fri, 01 Aug 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
मदकोट सीट से रिकार्ड मतों से जीतीं जिला पंचायत सदस्य भावना दानू। संवाद
मुनस्यारी। मदकोट जिला पंचायत सीट पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम दानू की पत्नी भावना दानू ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। इस सीट पर भावना दानू को 6,283 और उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी हंसा देवी को 1,831 मत मिले। भावना दानू ने 4,452 मतों से जीत दर्ज कर कांग्रेस का सिर ऊंचा किया है। इतने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाली भावना दानू पहली बार राजनीति में उतरी हैं। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले दानू की मेहनत का लाभ जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मैदान में उतरी उनकी पत्नी को मिला है। संवाद
विज्ञापन