{"_id":"657897ee9500fd291701f53e","slug":"bhavesh-won-two-gold-medals-in-khelo-india-para-games-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-7917-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के भावेश ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स में जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के भावेश ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स में जीते दो स्वर्ण पदक
Tue, 12 Dec 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
भावेश भट्ट स्वर्ण पदक के साथ। संवाद
पिथौरागढ़। खेलो इंडिया पैरा गेम्स में पिथौरागढ़ के भावेश भट्ट ने 1500 मीटर और 5000 मी. दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीते। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में 10 से 17 दिसंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में भावेश भट्ट ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए दो स्वर्ण पदक राज्य की झोली में डालकर उत्तराखंड और जिले का नाम रोशन किया है।
भावेश का चयन सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खेलो इंडिया पैरा गेम्स के लिए हुआ था। वह इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। वह वर्तमान में खेल विभाग के अधीन स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, डीएम रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ नंदन कुमार, विधायक मयूख महर, एडीएम शिव कुमार बरनवाल, प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ मनोज कुमार शर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी, प्रताप सिंह, प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला आदि ने बधाई दी है। संवाद