फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhav Raag Taal Natya Academy organized theater workshop online

भाव राग ताल नाट्य अकादमी ने ऑनलाइन आयोजित की रंगमंच कार्यशाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bhav Raag Taal Natya Academy organized theater workshop online
पिथौरागढ़। भाव राग ताल नाट्य अकादमी की ओर से पिथौरागढ़ में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का संपन्न हो गई। कैलाश कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में प्रत्येक दिन अलग-अलग विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने सहभागियों को अपने-अपने विषयक्षेत्र का ज्ञान दिया एवं जीवन और रंगमंच के बीच का संबंध बताते हुए लॉकडाउन में कलाकारों के सामने वाली समस्या और उस समस्या से निजात पाने के बारे में बताया। कार्यशाला में पहले दिन संकेत जैन, दूसरे दिन कर्णी सिंह, तीसरे दिन हिम्मत सिंह नेगी, चौथे दिन तरुण चौहान एवं पांचवे दिन दिव्या उप्रेती और दीक्षा उप्रेती शामिल रहे। प्रत्येक ऑनलाइन कार्यशाला के बाद शाम 7:30 बजे से फेसबुक पेज ‘भाव राग ताल नाट्य अकादमी पिथौरागढ़’ के माध्यम से माधोसिंह, बाज बहादुर चंद, डाकघर, मत्तविलास प्रहसन एवं आघात जैसे लोकप्रिय नाटकों का और डॉक्यूमेंट्री ‘लोक थात’ का भी प्रसारण किया गया। इस आयोजन में दीपांशु जोशी, भारत कुमार, रोहित यादव ने सहयोग दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed