फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhatgada road construction protest people upset

Pithoragarh News: विरोध के कारण नहीं बन पा रही सड़क

Mon, 27 Mar 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 Mar 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bhatgada road construction protest people upset
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र में भाटगाड़ा से फडियाली, नायल, पभ्या तक स्वीकृत सड़क का निर्माण विरोध के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सड़क को सैद्धांतिक स्वीकृत मिले एक साल से अधिक का समय हो गया है। क्षेत्र की दो हजार से अधिक की आबादी सड़क निर्माण का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


भाटगाड़ा से पभ्या तक 10 किमी सड़क निर्माण का सर्वे लोनिवि ने पूरा कर लिया था लेकिन भाटगाड़ा के लोगों के विरोध के कारण सड़क का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। लोनिवि सड़क निर्माण के मामले में ग्रामीणों से बात कर चुका है लेकिन मामला अब तक सुलझ नहीं पाया है।
विज्ञापन


सड़क नहीं बनने से बुजुर्ग, बीमार और गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे लाना-ले जाना पड़ रहा है जबकि फडियाली, पभ्या, तल्ली नायल के लोग पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं। लोनिवि बेड़ीनाग के एई अनिल कनौजिया ने बताया कि भाटगाड़ा क्षेत्र के लोग सड़क के लिए जगह नहीं दे रहे हैं। ऐसे में सड़क निर्माण की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क नहीं होने से बीमार और गर्भवतियों को दिक्कत हो रही है। कुछ दिन पहले एक गर्भवती का प्रसव अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हो गया। लोग गांव छोड़कर जाने पर मजबूर हैं। -चंद्रकला आगरी, प्रधान फडियाली।


सड़क के इंतजार में आंखें पथरा गई हैं। सड़क के लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई लेकिन अब तक सड़क निर्माण का मामला आगे नहीं बढ़ पाया है। सड़क बनती तो बीमारों के लिए अस्पताल की राह आसान हो जाती। -भूपाल सिंह, बुजुर्ग पभ्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed