फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bhagat sing Koshyari Governor Of Maharashtra in Muvani

महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने मुवानी में किया सरस्वती विहार स्कूल का शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhagat sing Koshyari Governor Of Maharashtra in Muvani
मुवानी में सरस्वती विहार स्कूल का शिलान्यास करते कोश्यारी। - फोटो : PITHORAGARH
थल/मुवानी (पिथौरागढ़)। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के मुवानी के शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार विद्यालय में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। राज्यपाल ने वहां विद्यालय के शैक्षिक भवन के भूमि पूजन के साथ शिलान्यास और अतिथि भवन का लोकार्पण किया। स्कूली बच्चों ने उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश लिए। राज्यपाल कोश्यारी राज्यपाल बनने बाद पहली बार यहां पहुंचे।
विज्ञापन

राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि मुवानी को शिक्षा का हब बनाया जाएगा। लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महाराष्ट्र की स्वरोजगार नीति लागू की जाएगी। इसकी बानगी के लिए वहां के किसानों को यहां भेजा जाएगा। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, कनालीछीना ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल, विद्यालय के प्रभारी रंजीत ज्याला, प्रबंधक धीरज बिष्ट, रमेश बम, मुकुल कांडपाल, आलोक सत्याल, पूरन चंद्र जोशी आदि रहे।
विज्ञापन

इसके बाद राज्यपाल कोश्यारी थल पहुंचे, यहां लोगों ने ढोल, नगाड़ों के बीच फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इनमें विधायक मीना गंगोला, मनोहर सत्याल, राम सिंह जंगपांगी, सलीम अहमद, कमल कन्याल, दान सिंह बिष्ट, कृष्ण गोपाल पंत, गोविंद लाल वर्मा आदि रहे। मनोहर सत्याल के घर दिन का भोजन करने के बाद राज्यपाल अपने पैतृक गांव नामती चेटाबगड़ की ओर रवाना हो गए। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed