फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   bhaaree baarish se jan jeevan ast vyast, sadaken band, naadiyaan uphan par

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यवस्त पांच सड़कें बंद, नदियां उफान पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
bhaaree baarish se jan jeevan ast vyast, sadaken band, naadiyaan uphan par
डीडीहाट में सुरक्षा दीवार गिरने से खतरे में आया भवन। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण थल-मुनस्यारी सड़क साढ़े 11 घंटे बंद रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भचार आंतरिक सड़कें भी बंद चल रही है। बारिश के कारण नदियां और गाड़ गधेरे भी उफान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में डीडीहाट में 58.00 धारचूला में 52.6 बेड़ीनाग में 23, मुनस्यारी में 14, पिथौरागढ़ में 5.6 , गंगोलीहाट में 4.0 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण थल-मुनस्यारी सड़क साढ़े 11 घंटे से अधिक समय तक बंद रही। भारी बारिश के कारण पौड़ी-घटकूना, मदकोट-दारमा, तवाघाट-घटियाबगड़ और हुपली सुंदरीनाग सड़क बंद चल रही है। इन सड़कों के बंद रहने से करीब दो हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण नगर के कई हिस्सों में नालियों के बंद होने से पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन

इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर में बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग की है। इधर, मुनस्यारी क्षेत्र में हुई बारिश के कारण नानासेम के सत्यवान सिंह निखुर्पा के घर का आंगन की दीवार ध्वस्त हो गई। उन्होंने तहसील प्रशासन से नुकसान का मुआयना कर आपदा राहत कोष से जल्द से जल्द कार्रवाई कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश से उफान पर चल रही हैं नदियां
बारिश से जिले भर की नदियां और गाड़ गधेरे उफान पर चल रहे हैं। लगतार हो रही बारिश के कारण काली नदी खतरें के निशान से एक मीटर नीचे 888.20 पर बह रही है। इसका डेंजर लेवल 890 है। सरयू नदी 446.50 पर बह रही है इसका खतरे का निशान 453 है। जौलजीबी गोरी नदी 604.25 पर बह रही है। इसका जल स्तर 607.80 मीटर है। मदकोट गोरी 1211.65 पर बह रही है। इसका जल स्तर 1215.10पर बह रही है।
डीडीहाट में न्यायिक मजिस्ट्रेट के कार्यालय की दीवार टूटी
डीडीहाट। क्षेत्र में देर रात हुई भारी बारिश के कारण न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय के आगे की दीवार टूट गई। जिससे न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय को खतरा पैदा हो गया है। तहसील रोड स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय से लगी दीवार के ढहने से कर्मचारियों में भय है। नगर में नालियों और कलमठों के बंद रहने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे कई घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस रहा है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने लोनिवि डीडीहाट को शीघ्र बंद पड़ी नालियों और कलमठों को खोलने के निर्देश दिए है।
मलबा आने से झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग बंद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा को जोड़ने वाला झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग शुक्रवार शाम पांच बजे भारी मलबा आने से बंद हो गया है। जिस कारण मूनाकोट ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

क्षेत्र में बिना बारिश के बड़ालू और गैना के बीच में भारी भूस्खलन से सड़क पर मलबा आ गया। उस समय सड़क पर कोई वाहन न चलने से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। सड़क बंद होने की सूचना ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दे दी है। क्षेत्र के गौरीहाट, मजिरकांडा, भटेड़ी, सीमू, बनाड़ा, खरक्यूड़ा, झूलाघाट और तालेश्वर को जोड़ने वाली यह एक मात्र सड़क है।

हुपली-सुंदरीनाग सड़क में आया मलबा, यह सड़क तीन दिन से बंद है।  संवाद

हुपली-सुंदरीनाग सड़क में आया मलबा, यह सड़क तीन दिन से बंद है। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed