फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   bhaarateey seema tak nepaal bhee bichha rahee sadakon ka jaal

भारतीय सीमा तक नेपाल भी बिछा रहा सड़कों का जाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
bhaarateey seema tak nepaal bhee bichha rahee sadakon ka jaal
पिथौरागढ़। चीन के बाद अब नेपाल भी भारतीय सीमा तक सड़कों का जाल बिछा रहा है। दार्चुला-तिंकर मार्ग के साथ ही इस समय नेपाल में पिथौरागढ़ जिले से लगी सीमा पर सड़कों का काम तेजी से चल रहा है। दार्चुला और बैतड़ी में दोनों देशों का सीमांकन करने वाली काली नदी के किनारे बसे गांवों तक सड़कों का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिलों से लगी 350 किमी लंबी सीमा तक चीन पहले ही सड़कें बना चुका है। अब नेपाल भी भारत की सीमा के नजदीक तक तेजी से सड़कों का निर्माण करा रहा है। उत्तराखंड से नेपाल की 275 किलोमीटर लंबी सीमा लगी है। पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों की सीमाओं से लगी भारत-नेपाल सीमा की लंबाई पिथौरागढ़ जिले में सबसे अधिक लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर है। तीनों जिलों में केवल चंपावत जिले के बनबसा में ही मोटर पुल है, जबकि पिथौरागढ़ जिले में झूलाघाट से लेकर कालापानी में स्थित सीतापुल तक झूला पुलों से ही आवागमन होता है।
विज्ञापन

भारत की ओर से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर तवाघाट से लिपुलेख तक सड़क निर्माण करने के बाद से नेपाल के सुर भी बदल गए हैं। भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अपने नक्शे में शामिल करने के बाद नेपाल ने छांगरू में बॉर्डर आउट पोस्ट स्थापित कर सेना के जवानों की तैनाती कर दी है। इसके अलावा, काली नदी किनारे आधा दर्जन स्थानों पर बॉर्डर आउट पोस्ट स्थापित कर सेना के जवानों को तैनात करने का काम चल रहा है। इतना ही नहीं, नेपाल ने भारत और चीन सीमा के निकट स्थित अपने अंतिम गांव छांगरू और तिंकर तक सड़क का निर्माण भी तेज कर दिया है। 130 किलोमीटर लंबी इस सड़क में 43 किलोमीटर सड़क बन चुकी है। शेष सड़क बनाने का काम नेपाल सेना को सौंपा गया है। इसके अलावा, भारत से लगे नेपाल के दो जिलों दार्चुला और बैतड़ी में भी एक दर्जन से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार नेपाल की योजना सीमा से लगे अधिक से अधिक गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने की है। छांगरू, तिंकर के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछ जाने के बाद भारतीय सीमा पर नेपाली सुरक्षा बलों की पहुंच आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed