फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Before reaching the village torn pipe

गांव में पहुंचने से पहले ही फटे पाइप

Wed, 12 Oct 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 12 Oct 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Before reaching the village torn pipe
धारचूला के सल्लाबनिया गांव को जाने वाली टूटी पेयजल लाइन - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत गटकूना के सल्लाबनिया गांव के 60 परिवारों के लिए स्वजल परियोजना के तहत बनाई गई पेयजल योजना के पाइप जगह-जगह फट गए हैं। नतीजतन योजना का पानी गांव तक नहीं पहुंच पाया है। लोगों ने योजना की तकनीकी सेल से जांच की मांग उठा दी है। उन्होंने योजना की जांच को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया है। एसडीएम आरके पांडे ने आश्वासन दिया है कि इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा नेता जगत मर्तोलिया, गटकुना के सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन कार्की, रघुवीर सिंह बोरा ने कहा कि योजना के निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती गई है। नई पेयजल योजना से कनेक्शन जारी करने से पहले ही पाइप लाइन टूट गई। पानी गांव तक पहुंचने के बजाए खेतों में फैल रहा है। इससे पहले कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि योजना की जांच नहीं होगी तो गांव के लोग आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed