फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bediag-Haldwani route remained closed for three hours

बेड़ीनाग-हल्द्वानी मार्ग तीन घंटे बंद रहा

Fri, 21 Jul 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Fri, 21 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bediag-Haldwani route remained closed for three hours
बेड़ीनाग-हल्द्वानी रोड पर ट्रक फंसने से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

बेड़ीनाग-हल्द्वानी मार्ग पर बांसपटान के पास एक ट्रक के फंसने से यातायात तीन घंटे तक बाधित रहा। इस कारण दोनों तरफ से दर्जनों वाहन फंस गए और सैकड़ों यात्री परेशान रहे। बताया गया कि सुबह छह बजे एक वाहन को पास देते समय यह ट्रक असंतुलित होकर सड़क के किनारे बनी नाली में फंस गया। इस व्यस्ततम सड़क पर सुबह से ही कई वाहन चलते हैं। 

विज्ञापन


गंगोलीहाट की तरफ से अल्मोड़ा और हल्द्वानी जाने वाले वाहन भी इसी सड़क से निकलते हैं। बाद में लोनिवि ने फंसे ट्रक को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया, तब जाकर सुबह नौ बजे यातायात बहाल हो पाया। इस सड़क से दिल्ली, देहरादून की लंबी दूरी की बसें भी निकलती हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों से सामान लेकर आने वाले ट्रकों को भी तीन घंटे तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। इस तरह की अव्यवस्था से यात्रियों में भारी गुस्सा था।
विज्ञापन


बारिश की रफ्तार कम होने से राहत
पिथौरागढ़। जिले में दो दिन से बारिश की रफ्तार में कमी आई है। जिला मुख्यालय और गंगोलीहाट में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश नहीं हुई। डीडीहाट, मुनस्यारी और धारचूला में मध्यम स्तर की बारिश हुई। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार जिले के सभी मुख्य मार्गों पर आवागमन सामान्य रूप से जारी है। जिन आंतरिक मार्गों पर मलबा गिरा है उसे हटाने का काम तेज कर दिया गया है। नदियों के जलस्तर में भी कमी आई है। महाकाली नदी चेतावनी के स्तर से नीचे बह रही है। महाकाली का जलस्तर शुक्रवार को 888.45 मीटर रहा। महाकाली का चेतावनी का स्तर 889 मीटर पर है। इसी तरह सरयू का जलस्तर 446 मीटर रहा। सरयू में चेतावनी का स्तर 452 मीटर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed