{"_id":"5b09a29e4f1c1b936e8b4cf1","slug":"bechshiba-s-pacham-district-lokesh-did-district-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बियरशीबा का परचम, लोकेश ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बियरशीबा का परचम, लोकेश ने किया जिला टॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 26 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सीबीएसई रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में न्यू बियरशीबा सीनियर सेकेंड्री स्कूल पुलिस लाइन शाखा के लोकेश भट्ट ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी की इशिका चंद 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। केंद्रीय विद्यालय की राधिका और न्यू बियरशीबा के गौरव सिंह बिष्ट 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे। परीक्षा परिणाम बेहतर आने पर स्कूलों में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
न्यू बियरशीबा स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने 89.4 से 97.4 तक अंक प्राप्त किए हैं। बियरशीबा के गौरव बिष्ट ने 95.4, बिरेंद्र रौतेला ने 95, गौरव बुंगला ने 94.2, ओम खर्कवाल ने 94.2, रितिका पंत और रवींद्र कुमार ने 93.8, दिशा चौधरी ने 93.6, सौरभ अवस्थी और राजेंद्र सिंह ने 93.2, दीपक सिंह 93, आकांक्षा चंद ने 92, पवन मेहरा ने 91.8, बलवंत बोरा, जीवन सिंह ने 91, अवश बोरा 90.8, रजनी भंडारी ने 90.2, अंजलि धामी ने 89.4 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्य ममता मेहता ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की।
विज्ञापन
सीबीएसई के टॉप टेन पिथौरागढ़
1. लोकेश भट्ट न्यू बियरशीबा स्कूल पुलिस लाइन
2. इशिका चंद जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी
3. गौरव बिष्ट न्यू बियरशीबा स्कूल पुलिस लाइन
3. राधिका केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़
4. जतिन सिंह धामी एपीएस पिथौरागढ़
5. विरेंद्र रौतेला न्यू बियरशीबा स्कूल पुलिस लाइन
5. शुभम पुनेड़ा जवाहर नवोदय विद्यालय
6. भूपेश चंद्र कल्पासी डानबॉस्को स्कूल
7. तुषार शर्मा एशियन एकेडमी
8. अजीत पंत सोरवैली पब्लिक स्कूल
9. गौरव बुंगला न्यू बियरशीबा स्कूल पुलिस लाइन
9. ओम खर्कवाल न्यू बियरशीबा स्कूल पुलिस लाइन
10. कोमल भंडारी सोरवैली
जेबी मेमोरियल में इशिका टॉपर
पिथौरागढ़। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में इशिका चंद 96 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं में पहले स्थान पर रहीं। सुंदर सिंह धामी ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, सचिन चौहान ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंजलि चौहान 87, ओमकार, गौरव गर्खाल ने 85 प्रतिशत अंक अर्जित किए। विद्यालय के निदेशक डा. अशोक पंत, प्रबंधक कंचनलता पंत, प्रधानाचार्य मीनू भट़्ट ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
फोटो 26 पीटीएच 26 से 28 पी
केन्द्रीय विद्यालय की राधिका ने बिखेरी चमक
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय में परिणाम में राधिका ने 95.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। 92.6 प्रतिशत अंक के साथ पूरन गोस्वामी दूसरे, 92 प्रतिशत अंक के साथ शुभम बसेड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य में मुकेश मेहल ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला निखुर्पा ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
एपीएस में जतिन रहे टॉपर
पिथौरागढ़। सीबीएसई 12वीं में जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में जतिन सिंह धामी ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। कुलदीप नाथ 95 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, महेश साह 94.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने बताया कि परीक्षा में शामिल सभी 137 छात्र उत्तीर्ण रहे हैं। विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर रंजन मलिक ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।
जवाहर नवोदय में शुभम रहे टॉपर
पिथौरागढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय का बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। शुभम पुनेड़ा 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम एवं विजय मखौलिया ने 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, चंदन सिंह महरा 87.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य अर्चना सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।
डानबॉस्को में भूपेश रहे अव्वल
पिथौरागढ़ सीबीएसई में डानबॉस्को स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र भूपेश चंद्र कल्पासी ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, ज्योत्सना बृजवाल ने 93 प्रतिशत द्वितीय एवं हिमाद्री पंत ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की किरन धामी ने 90.04 प्रतिशत के साथ चतुर्थ स्थान अर्जित किया। फादर सेबीस्टाइन, सिस्टर लाइना ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामना दी।
मल्लिकार्जुन में कृतिका रही अव्वल
पिथौरागढ़। मल्लिकार्जुन स्कूल की कृतिका जोशी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की अभिलाषा रावल ने 92.2 अंक प्राप्त कर दूसरा, मोनाल भट्ट ने 92 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान अर्जित किया है। दीपक बिष्ट ने 90.8 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। विद्यालय की प्रबंधक रचना जोशी, प्रधानाचार्या राजेश्वरी शर्मा ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को सराहनीय बताया।
निखिलेश्वर चिल्ड्रन्स एकेडमी में कृतिका टॉपर
पिथौरागढ़। निखिलेश्वर चिल्ड्रन्स एकेडमी में कृतिका भैंसाड़ा ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीरज कुमार, सागर, अनीता दानू, निकिता जोशी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता सिंह, प्रबंधक ललित मेहरा ने परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
सोरवैली में अजीत रहे अव्वल
पिथौरागढ़। सोरवैली पब्लिक स्कूल में 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ अजीत पंत ने विद्यालय टॉप किया। प्रधानाचार्य लीलावती भट्ट जोशी ने बताया कि कोमल भंडारी 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, प्रियंका जोशी 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सागर जोशी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।
एशियन में तुषार रहे अव्वल
पिथौरागढ़। एशियन एकेडमी के तुषार शर्मा ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। सुजाता नगरकोटी, अंकित चड्डा, ईश्वर कन्याल, नीरज चंद, नितिन भट्ट, लक्षिता पंत, भावना धानिक, दीपांक जोशी, उन्जिला खान, चयन पंत, रोहित तिवारी, जितेंद्र भंडारी, रोबिन बिष्ट, दीपिका वर्मा, अमन थावल ने 80 से 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रबंधक विरेंद्र पाल ने प्रतिभागियों को बधाई दी है।
महर्षि में राहुल पहले स्थान पर रहे
पिथौरागढ़। महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य संजीव पांडे ने बताया कि उनके यहां 86.8 प्रतिशत अंकों के साथ राहुल बोरा पहले स्थान पर रहे। 83.6 प्रतिशत अंकों के साथ कविता वल्दिया दूसरे, 82 प्रतिशत अंक के साथ कपिल सामंत तीसरे स्थान पर रहे।
केवी मिर्थी में राहुल अव्वल
डीडीहाट। केंद्रीय विद्यालय मिर्थी में 89.6 प्रतिशत अंकों के साथ राहुल बोरा पहले स्थान पर रहे। विज्ञान वर्ग में 82.2 प्रतिशत अंकों के साथ लक्ष्मी पांगती अव्वल रहीं। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।