{"_id":"573b4d844f1c1bf12bac72c9","slug":"bdkin-women-from-crushers-machines","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर मशीन लगाने से भड़कीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशर मशीन लगाने से भड़कीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी
Updated Tue, 17 May 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
क्रशर मशीन लगाने से भड़कीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति शासन के दौरान जिस अवैध क्रशर को प्रशासन ने सीज किया था, उसे राष्ट्रपति शासन हटते ही फिर से लगाने की तैयारी होने लगी है। मंगलवार को मदकोट से दो किलोमीटर दूर देवीबगड़ में जैसे ही महिलाओं को पता चला कि क्रशर मशीन के मालिक ने मैकेनिक बुलाकर मशीन को फिर से स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है तो महिलाएं भड़क गई। उन्होंने मौके पर जाकर मशीन के सभी कलपुर्जे हटाए।
विज्ञापन
साथ ही चेताया यदि क्रशर मशीन को फिर से लगाया गया तो मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर मदकिनी पुल पर बेमियादी जाम लगा दिया जाएगा। उधर, मुनस्यारी में एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि देवीबगड़ में अवैध तरीके से लगी क्रशर मशीन सीज की गई है। यह जानकारी में आया है कि क्रशर मालिक धर्मेंद्र कुमार फिर से इसे स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि फिर से क्रशर मशीन लगाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
देवीबगड़ की महिलाओं का कहना है कि यह मशीन उनके गांव से मात्र 50 मीटर की दूरी पर लगाई गई है। क्रशर मशीन से निकलने वाली धूल और धुआं लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। क्रशर मशीन की आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि इस तरह का दुस्साहस करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। प्रशासन से मांग की कि तत्काल मौका मुआयना करें और अवैध कामों पर अंकुश लगाएं। विरोध करने वालों में देवीबगड़ निवासी मथुरा देवी, हंसा रावत, शीला पांगती, जानकी पांगती, नंदा देवी, दीपा पांगती, नंदी भंडारी, भावना देवी आदि महिलाएं थीं।
विज्ञापन