फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bdelvadha serious fire in Pithoragarh

पिथौरागढ़ के भदेलवाड़ा में भीषण आग लगी

Fri, 26 Feb 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
Bdelvadha serious fire in Pithoragarh

1998 में अग्निकांड का जो मंजर पिथौरागढ़ वालों ने देखा था, शुक्रवार को ऐंचोली के पास भदेलवाड़ा मोहल्ले में लगी भीषण आग ने लोगों को फिर वही मंजर याद दिला दिया। भदेलवाड़ा मोहल्ले में शुक्रवार को एक मकान में लगी भीषण आग से करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस के जवानों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए कई घंटे तक मसक्कत की। देर शाम तक आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई थी। आग जूते और चप्पलों के गोदाम में लगी थी, जिसने इतना प्रचंड रूप दिखा दिया कि आस-पास के तीन मकानों को भी खाली करना पड़ा। आग की भीषणता को देखते हुए गंगोलीहाट, चंपावत और अल्मोड़ा से भी फायरब्रिगेड की टीम यहां बुला ली गई। देर शाम अधिकारियों ने बताया कि करीब 60 फीसदी आग पर काबू पा लिया है। गोदाम में रखी जूते और चप्पलों की पेटियों को हटाने का काम इससे पहले कर दिया गया था।

विज्ञापन


सिनेमा लाइन में नवीन शू स्टोर के मालिक ने एक वर्ष पूर्व भदेलवाड़ा में चार मंजिला आलीशान मकान बनाया था। इस मकान के सबसे ऊपरी मंजिल में परिवार रहता है, जबकि नीचे के सभी मंजिलों में जूते और चप्पलों का गोदाम बनाया गया है। नवीन शू स्टोर के पास फुटकर के अलावा थोक का कारोबार भी है। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गोदाम के एक हिस्से से आग की लपटें आते देख मकान मालिक चंचला बल्लभ पांडे ने तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दी और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया गया है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी। रबर की चप्पलों और जूतों में आग ने इतनी तेजी से भीषण रूप धारण कर लिया कि आग बुझाने के सारे प्रयास बेकार हो गए। आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड केे प्रभारी लीलाधर उपाध्याय के नेतृत्व में दो टैंकर और 16 जवान, सेना के सूबेदार एलएम राय के नेतृत्व में एक टैंकर और आठ जवान, एसएसबी के कमांडेंट मानवेंद्र सिंह और असिस्टेंट कमांडेंट अर्जुन सिंह के नेतृत्व में तीन टैंकर और 80 जवान, आईटीबीपी के हरि नारायण के नेतृत्व में दो टैंकर और 40 जवान जूझते रहे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे रहे। अंधेरा होते ही आईटीबीपी के कमांडेंट रणवीर सिंह ने रोशनी के लिए ड्रैगन लाइट मौके पर भेज दी। इलाके की बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 7 बजे एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि आग पर 60 फीसदी काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि मकान पूरी तरह गरम हो गया है। उसकी दीवारें और छत चटकने लगी हैं। खतरे को देखते हुए इसी मकान से सटे तिलक वल्दिया, भोलादत्त पांडे और धन सिंह बोरा के मकान को खाली कर दिया गया है। मकान मालिक चंचला बल्लभ ने बताया कि उनको कम से कम एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम ने बताया कि गंगोलीहाट और चंपावत से भी फायरब्रिगेड की टीम यहां पहुंच चुकी है, जबकि अल्मोड़ा की फायरब्रिगेड टीम रात तक पहुंच जाएगी। मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल है। यह मकान रोडवेज वर्कशॉप जाने वाली सड़क के किनारे बना है। इस रोड पर आवाजाही बंद कर दी गई है। भारी संख्या में लोग मौके पर डटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए खासी मशकत की।

काफी देर तक रिसीव नहीं हुआ पुलिस का फोन

भदेलवाड़ा निवासी तिलक वल्दिया का कहना है कि उन्होंने कई बार कोतवाली को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि नगर में आग की इतनी भीषण घटना होने के बाद भी पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय नहीं दिया।


एसएसबी का जवान घायल
आग बुझाने के प्रयास में एसएसबी के जवान अरुण नितई को गंभीर चोट आ गई। उनका पांव टिन से कट गया था। उनको तत्काल एसएसबी अस्पताल ले जाया गया। एसएसबी की 55वीं वाहिनी भदेलवाड़ा में ही स्थापित है। सबसे पहले एसएसबी के जवान ही मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed