{"_id":"570fcd7c4f1c1b67384a6abb","slug":"basanti-shorter-rumjhum-of-mercury-pits","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारी भीड़ा की बसंती छोरी रूमाझुम..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारी भीड़ा की बसंती छोरी रूमाझुम..
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
थल मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल मेले में व्यापार संघ ने अपने संसाधनों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू करवा दिया है। बुधवार की रात मनीष कुमैया एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। टीम के सदस्यों ने-ठुल थल क म्यल लागी रौ, रामगंगा बगड़ मां, तू ले आली, मै ले ऊंलो मेरी सरुली में जमकर नृत्य किया। बाद में स्थानीय कलाकारों की स्टार नाइट का आयोजन हुआ। इसमें मोहित कुमार ने-पारी भीड़ा की बसंती छोरी, रुमाझुम गीत पेश किया तो दर्शक अपनी सीटों पर नाचने लगे।
विज्ञापन
बता दें कि इस बार जिला पंचायत ने मेले की व्यवस्था से हाथ खींच लिए थे। इस कारण मेले के आयोजकों में मायूसी थी, लेकिन व्यापार संघ ने मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए संसाधन जुटाए। व्यापार संघ अध्यक्ष बलवंत सत्याल ने कहा कि थल मेले का जितना व्यापारिक महत्व है उससे कहीं अधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान व्यापार संघ उपाध्यक्ष अनिल कार्की, सुनील गोस्वामी, मोहन चौहान, उमेद सिंह देउपा, दामोदर पाठक, बबलू सामंत, बृजेश सत्याल, अर्जुन रावत, गिरधर कुमार, महेश कुमार, गणेश कुमार, जगदीश कुमार, मुनीष कुमार, कृष्ण कुमार, नारायण सिंह आदि मौजूद थे। संचालन मनोहर आर्या ने किया।
विज्ञापन
थल में बढ़ी ग्राहकों की भीड़
मुख्य मेला संपन्न होने के बाद थल मेले में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को लोहे के बर्तन, लकड़ी के बर्तनों के अलावा रिंगाल से बने सामान की बिक्री तेज हो गई। मेले में ज्यादातर लोग मुख्य मेला संपन्न होने के बाद ही खरीदारी को आते हैं। लोहाघाट के लोहा व्यवसायी चंचल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को अपेक्षाकृत लोहे के बर्तनों की बिक्री अच्छी रही। उन्होंने कहा कि अभी कम से कम एक हफ्ते तक मेले में रहेंगे। बृहस्पतिवार को रेडीमेड कपड़ों की बिक्री भी तेज हो गई है। मिठाई और बर्तनों का बाजार भी तेज रहा। ग्रामीण अंचलों से लोग खरीदारी को पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
केएमवीएन ने 90 लोगों को कराई राफ्टिंग
कुमाऊं मंडल विकास निगम ने रामगंगा में 90 युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों को राफ्टिंग कराई। इस दौरान नदी के किनारे मौजूद गंदगी को साफ किया गया। लोगों को हिमालय बचाओ और स्वच्छ भारत अभियान की शपथ दिलाई गई। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि छोटे स्कूली बच्चों ने भी पहली बार राफ्टिंग का आनंद उठाया। मेला समिति के अध्यक्ष शमशेर सत्याल ने आयोजन की सराहना की। राफ्टिंग सिखाने के लिए निगम के रिवर गाइड देवेंद्र पोखरिया, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, विनोद धामी आदि मौजूद थे।