{"_id":"ab8cdf79828551ec31c70083368f6f19","slug":"banks-and-atm-deploy-security-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों और एटीएम की सुरक्षा को तैनात करें गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों और एटीएम की सुरक्षा को तैनात करें गार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने सभी बैंकों के प्रबंधकों से कहा है कि वह अपने बैंक और बैंक के एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती करें। पुलिस भी रात्रि गश्त के समय बैंकों और एटीएम में निगरानी रखेगी। उन्होंने सभी बैंकों के प्रबंधकों से कहा कि एटीएम में नाइटविजन वाले सीसीटीवी लगा लें। गंगोलीहाट के दशाईथल में पिछले दिनों एटीएम तोड़ने के प्रयास के बाद पुलिस ने अपने स्तर से भी सजगता बरतनी शुरू कर दी है। मंगलवार को अपराह्न पुलिस आफिस में हुई बैठक में सिर्फ बैंकों और एटीएम की सुरक्षा पर चर्चा हुई।
एसपी ने बैंक प्रबंधकों से कहा कि एटीएम को पक्के तरीके से स्थापित किया जाए। साथ ही उसकी सुरक्षा के इंतजाम भी बैंकों को खुद करनी है। यह बात अलग है कि रात के समय पुलिस गश्त के समय हर बैंक और एटीएम की निगरानी करेगी। एसपी ने जाली नोटों के बारे में भी बैंक के ग्राहकों को सचेत करने और फर्जी काल के जरिए किसी भी खातेदार का नंबर और एटीएम पासवर्ड मांगने वालों से सावधान रहने की अपील की। बैंकों के प्रबंधकों ने कहा है कि वह अपने स्तर से एटीएम और बैंकों की सुरक्षा के इंतजाम करेंगे।