फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bankkarmion relief today, people literally

आज से बैंककर्मियों को राहत, लोगों को आफत

Fri, 09 Dec 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 09 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bankkarmion relief today, people literally
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में भुगतान पाने के लिए उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के बाद पहली बार शनिवार से बैंक लगातार 3 दिनों के लिए बंद होंगे। इससे एक ओर जहां बैंक कर्मचारियों को राहत मिलेगी, वहीं जनता की मुसीबत और बढ़ने वाली है। इन तीन दिनों में बैंकों में किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन नहीं होगा। एटीएम में पैसा नहीं होने की स्थिति में लोगों की समस्या और बढ़ जाएगी। अब तक यहां हालात सामान्य नहीं हुए हैं। रुपए को लेकर हर व्यक्ति परेशान है। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि यदि अगले तीन दिन के भीतर बैंकों में रुपया आ गया तो मंगलवार से थोड़ी राहत मिल सकती है। यदि रुपए नहीं पहुंचते हैं तो मंगलवार से बैंकों से भुगतान बंद हो जाएगा।

विज्ञापन


इधर, स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से शुक्रवार को भी लोगों को काउंटर से छह हजार रुपए तक का ही भुगतान हो पाया। बीमार और विवाह वालों को खाते से अधिकतम 24 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। एटीएम में छोटे नोट नहीं डाले गए हैं। इस कारण सिर्फ दो हजार का एक नोट ही एटीएम से निकल रहा है। शुक्रवार को भी स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के दोनों एटीएम चालू रहे। स्टेट बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक दीपक कुमार का कहना है कि हल्द्वानी में कैश आ चुका है। अगले तीन दिनों में पिथौरागढ़ में भी कैश आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रोकड़ अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में जरूरत को देखते हुए रिजर्व बैंक को 300 करोड़ की डिमांड भेजी गई है। बार-बार डिमांड दोहराई जा रही है, लेकिन कैश नहीं आ पा रहा है। पैसे की कमी की वजह से नगर के अन्य किसी भी बैंक को पैसा एसबीआई से नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वड्डा के ग्राहक परेशानी में
झूलाघाट। स्टेट बैंक की वड्डा शाखा में 10 हजार खाताधारक हैं। बैंक की अपनी लिमिट 55 लाख की है, लेकिन मुख्य शाखा से मात्र 4 लाख रुपए ही मिल पा रहे हैं। वो भी 2 घंटे में ही समाप्त हो जा रहे हैं। व्यापार संघ के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने बताया कि वड्डा बैंक से कई गांव जुड़े हैं। इसलिए इस शाखा को पर्याप्त पैसा मिलना चाहिए, ताकि समस्या का समाधान हो सके।


बैंक में 30 लाख रुपए के सिक्के उपलब्ध
पिथौरागढ़। स्टेट बैंक में 30 लाख रुपए के 1, 2 और 5 के सिक्के उपलब्ध हैं। इन सिक्कों को बैंक मजबूरी में भुगतान के तौर पर थमा दे रहा है। बैंक में सिक्कों को जमा करने के लिए यह शर्त रखी गई है कि पूरा सील्ड पैकेट ही बैंक में लाना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि जब इन सिक्कों के पैकेट को खोला ही नहीं जाना है तो फिर ले जाने की जरूरत क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed