{"_id":"5b0eddd94f1c1bb16e8b55d1","slug":"bank-employees-strike-on-line-consumer-atm-queue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी हड़ताल पर, उपभोक्ता एटीएम की कतार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मी हड़ताल पर, उपभोक्ता एटीएम की कतार में
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 30 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बुधवार को बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं। सहकारी और ग्रामीण बैंकों को छोड़कर बाकी उपभोक्ता बैंकिंग सेवा से महरूम रहे। बैंक कर्मी हड़ताल पर तो उपभोक्ता एटीएम की कतारों पर नजर आए। नकदी पाने के लिए उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। बैंकों की हड़ताल से जिले भर में 50 करोड़ से अधिक कारोबार प्रभावित हुआ। अकेले मुख्यालय में ही 20 करोड़ के कारोबार पर असर पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर एसबीआई समेत सरकारी और निजी बैंकों के कर्मी हड़ताल पर रहे। दो दिनी हड़ताल के पहले दिन मुख्यालय में एकजुट हुए अधिकारी और कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने वेतन समझौता लागू करने की मांग की। उन्होंने प्रबंधन पर कार्मिकों के उत्पीड़न और शोषण का आरोप लगाया। कहा कि प्रबंधन के नकारात्मक रुख के चलते हड़ताल का फैसला करना पड़ा। इस दौरान दिनेश चंद्र, केडी भट्ट, प्रदीप पांडे, प्रेम प्रकाश पंत, कमलेश भट्ट, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह, बीएस धर्मशक्तू, अर्जुन सिंह बसेड़ा आदि थे।
विज्ञापन
इधर, बैंकों की हड़ताल से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्यालय में 14 एटीएम पर उपभोक्ता दिनभर कतार में खड़े रहे। वहीं, एसबीआई समेत कई बैंकों के 10 एटीएम बंद रहे। शाम तक मुख्यालय के सभी एटीएम खाली हो गए थे।
विज्ञापन
हड़ताली बैंक कर्मियों का वेतन कटेगा
हड़ताली बैंक कर्मियों को आंदोलन का खामियाजा उठाना पड़ेगा। एसबीआई के सहायक प्रबंधक मुन्ना गिरि ने बताया कि कार्मिकों के हड़ताल के दिनों का वेतन कटेगा। इससे अधिकारी, कर्मचारियों के वेतन से तीन हजार से लेकर 10 हजार तक की कटौती की जाएगी।