फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bal Patrika in Pithauragarh

बच्चों की पिथौरागढ़ दर्पण पत्रिका का लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bal Patrika in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में आयोजित लेखन कार्यशाला में दीवार पत्रिका का लोकार्पण करते अतिथि और अन्य। संवाद न्य - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बाल प्रहरी पत्रिका और भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से आयोजित समर कैंप लेखन कार्यशाला का समापन हो गया है। समापन पर बच्चों की हस्तलिखित पत्रिका पिथौरागढ़ दर्पण का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

एसडीएसआईसी में शुक्रवार को मुख्य अतिथि सीईओ एके जुकरिया, डीईओ दिनेश चंद्र सती ने पांच दिवसीय लेखन कार्यशाला का समापन किया। इस दौरान शिक्षक और साहित्यकार रमेश चंद्र जोशी की पत्रिका पिथौरागढ़ दर्पण और काजल की दीवार अखबार का लोकार्पण किया गया। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार जनार्दन उप्रेती ने बच्चों के प्रस्तुत कुमाऊंनी, हिंदी कविताओं की प्रस्तुति और नुक्कड़ नाटक की सराहना की। कार्यशाला में तैयार बाल प्रहरी, बाल मुस्कान, बाल स्वर, बालिका स्वर, मेरी पुस्तक, खुशी की झंकार आदि 54 बच्चों की हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। साहित्यकार महेश पुनेठा के निर्देशन में तैयार मोबाइल टन टनाटन टन नुक्कड़ नाटक भी दिखाया गया। मानस एकेडमी के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पंत के सहयोग से प्रमाणपत्र बांटे गए। बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला ने आभार जताया। इस मौके पर कुसुम भट्ट, जगदीश कलौनी, हेम पंत, हरीश पांडेय, कमल सिंह कार्की, रेखा रानी, दीप्ति मिश्रा, अजरा जुनैद, परमेश्वरी शर्मा, पंकज भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed