फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bakrid celebrated with pomp in Pithoragarh and Champawat districts

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले में धूमधाम से मनाई गई बकरीद

Thu, 29 Jun 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 Jun 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bakrid celebrated with pomp in Pithoragarh and Champawat districts
पिथौरागढ़। जिले में ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगातार ईद की बधाई दी। बेड़ीनाग, धारचूला और गंगोलीहाट में भी धूमधाम से ईद मनाई गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में मौसम खराब होने से ईद उल अजहा की नमाज जामा मस्जिद में अदा की गई। नमाजियों की संख्या अधिक होने के कारण दो बार नमाज पढ़ाई गई। पहली नमाज सुबह आठ बजे पेश इमाम मौलाना मोहम्मद सईद ने अदा कराई जबकि दूसरी नमाज हाफिज जियाउल हसन ने नौ बजे अदा कराई। इसके बाद लोगों ने अपने घरों में कुर्बानी की। मुताव्वली मीर अख्तर ने जिला, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका और जल संस्थान का सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

अंजुमने हैदरी संस्था ने मनाई ईद
पिथौरागढ़/थल। अंजुमने हैदरी खान कॉलोनी खड़कोट संस्था ने अध्यक्ष यूसुफ खान के नेतृत्व में ईद उल अजहा का पर्व मनाया। मौलाना लियाकत अली ने नामाज अदा कराई। वहां इब्राहीम खान, इमरान अली, सिकंदर अली, अमान अली, शान अली, जबार अली, काकू अली, तसवूर अली, साबिर हुसैन आदि मौजूद रहे। थल में उक्रांद के प्रदेश संगठन मंत्री सलीम अहमद के निवास पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद पर गले मिल एक दूसरे को दी बधाई

बनबसा (चंपावत)। ईद का पर्व क्षेत्र में शांति और सौहार्दता के साथ मनाया गया। मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिल बधाई दी। बनबसा स्थित नूरी मुस्तफा मस्जिद में मौलाना शमशाद अहमद और केनाल स्थित नूरूलहुदा मस्जिद में मौलाना जाकिर हुसैन ने नमाज पढ़वाई। सभासद शकील अहमद मंसूरी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फिरोज खान, जाकिर खान, फारूख खां, जावेद खान, मंजूर खान आदि ने लोगों को ईद की बधाई दी। संवाद
टनकपुर में शांति और सौहार्द से मनाई गई ईद

टनकपुर (चंपावत)। ईछ उल जुहा (बकरीद) का पर्व टनकपुर में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी गई। नगर की नई जामा मस्जिद में मौलाना मो. नोमान ने नमाज अदा कराई।
पुरानी जामा मस्जिद में इमाम मुस्तफा रजा ने और मनिहारगोठ की जामा मस्जिद में इमाम मुफ्ती अंसार अहमद ने नमाज अदा कराई। एसडीएम सुंदर सिंह और कोतवाल चंद्रमोहन सिंह सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत आदि जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाइयों के गले मिल ईद की बधाई दी। क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वन विकास निगम के अध्यक्ष दर्जा मंत्री कैलाश गहतोड़ी ने भी मुस्लिम समुदाय को ईद की बधाई दी है। संवाद




जिले भर में धूमधाम से मनाई गई बकरीद
चंपावत/लोहाघाट। जिले भर में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी तथा एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी गई। ईद के चलते पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरे बंदोबस्त किए थे। लोहाघाट में चार जगहों पर नमाज अदा की गई। बृहस्पतिवार को मदीना मस्जिद कोलीढेक में मौलवी साकिर रजा की देखरेख में ईद की नमाज अदा की गई। बाबा हसमत हुसैन के आवास पर हाफिज जिया उल मुस्तफा, खेतीखान रोड स्थित अफजाल के आवास पर मोहम्मद रहीश और हुसैनी मस्जिद खूना मलक में हाफिज गुलाम रसूल ने नमाज अदा कराई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय और लोहाघाट के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए हर जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed