फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Baisakh caravan spread colors in Saavan

Pithoragarh News: बैसाख के काफल ने सावन में बिखेरी रंगत

Fri, 02 Aug 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Baisakh caravan spread colors in Saavan
गंगोलीहाट के दशाईथल-आंवलाघाट सड़क पर काफल के पेड़ में लगे फल। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मौसम में बदलाव आने और बारिश की देरी का असर फलदार वृक्षों की पैदावार पर दिख रहा है। बिना मौसम के काफल के पेड़ में फलों से लद गए हैं। साल में एक बार फल देने वाले काफल में इस बार गर्मी के बाद दूसरी बार फल आए हैं।
विज्ञापन

नगर से तीन किमी दूर दसाईथल-आंवलाघाट मोटर मार्ग पर लोहारकट्या के पास काफल का पेड़ फलों से लदा है। इसमें काफल पक कर लाल हुए हैं। वनस्पति विज्ञान के जानकार इसे सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं लेकिन यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कई लोग बैसाख में पकनने वाले काफल को बरसात के सीजन में पका देखकर अचंभित हैं। बुजुर्गों का कहना है कि काफल ही नहीं अन्य कई प्रजाति के पेड़ों में भी हर साल एक सीजन में दो-दो बार फल दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

68 साल के मोहन चंद्र बताते हैं कि माल्टा, नींबू, अमरूद, काफल, आम के किसी-किसी पेड़ में एक सीजन में दो बार फल आते हैं। डॉ. लोकेश डसीला कहते हैं कि ऐसा सभी प्रजाति के पेड़ों में नहीं होता है। बेमौसमी फलों में वह पोषक तत्व भी नहीं पाए जाते हैं जो मौसम में पकने वाले फलों में होते हैं। वह कहते हैं इसे जलवायु परिवर्तन से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। डॉ. जेएन पंत का कहना है कि बेमौसमी फल कम रसीले और स्वाद में फीके होते हैं। इनको खाने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed