{"_id":"eca96fdfcccf32e0b002cf2fb03014be","slug":"badminton-competition-prize-at-the-closing-share-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर बांटे पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर बांटे पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित विभिन्न आयु वर्ग के बालक, बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल में पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है।
अंडर 10 वर्ष के बालक एकल वर्ग में प्रगल्ब ने मयंक शाह को और बालिका एकल वर्ग में एंजल पुनेड़ा ने गायत्री बुदियाल को हराया। अंडर 13 वर्ष बालक एकल वर्ग में हर्षित पंत ने प्रणव रावल को और बालिका एकल वर्ग में एंजल पुनेड़ा ने कृषा कपूर को हराया। अंडर 15 वर्ष बालक एकल वर्ग में तुषार मेहता ने हर्षित पंत को और बालिका एकल वर्ग में ऐश्वर्या मेहता ने एंजल पुनेड़ा को पराजित किया। अंडर 17 वर्ष के बालक एकल वर्ग में तुषार मेहता ने मोहित सौन को, बालिका एकल वर्ग में ऐश्वर्या मेहता ने एंजल पुनेड़ा को हराया और अंडर 19 वर्ष बालक एकल वर्ग में दीपक वर्मा ने मोहित सौन को, बालिका एकल वर्ग में ऐश्वर्या मेहता ने नेहा राठौर को पराजित किया।
अंडर 15 वर्ष बालक युगल वर्ग में तुषार मेहता, हर्षित पंत की जोड़ी ने आदित्य खर्कवाल, अपूर्व महर की जोड़ी को पराजित किया। अंडर 17 में पंकज, सौरभ की जोड़ी ने कैलाश, वेदांत की जोड़ी को और अंडर 19 में दीपांक वर्मा, मोहित की जोड़ी ने प्रशांत, दिनेश चंद्र की जोड़ी को पराजित किया। निर्णायक अनिल नगरकोटी, आशीष शर्मा, सुनील जोशी, अजय मेहता थे। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी हरी दत्त कापड़ी ने विजेता, उप विजेता स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों और निर्णायकों को पुरस्कृत किया। जिला खेल अधिकारी वीएस वल्दिया, इंद्रजीत सिंह सामंत, गोकुलानंद पंत, चंद्रशेखर पुनेड़ा, धीरज कपूर, लक्ष्मी मेहता, पवन महर, अमिता कपूर आदि मौजूद थे।