फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bad Road in thal

थल- भांतड़ कुकरौली मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in thal
थल-भांतड़ कुकरौली सड़क में फंसे वाहन। - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। थल की आंतरिक सड़क मस्मोली-भांतड़ मोटर मार्ग खस्ताहाल है। इस सड़क पर न तो डामरीकरण हुआ है और न ही नाली निर्माण या कलवर्ट बने हैं। बारिश होते ही यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। लगातार अनदेखी से क्षेत्र की जनता में नाराजगी है।
विज्ञापन

थल से भांतड़-कुकरौली के लिए 2005 में सड़क बनी थी। लोनिवि के तहत इस सड़क को 16 साल गुजर गए। स्थायी पक्की नालियां, कलवर्ट और काजवे के साथ ही डामर न होने से इस समय सड़क की हालत जर्जर हो चुकी हैं। जरा सी बारिश में सड़क आवागमन के लायक नहीं रह जाती है।
विज्ञापन

कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना तक दूभर हो जाता हैं। इस बार भी बारिश शुरू होते ही सड़क मलबे से पटने लगी है। दो दिन की लगातार बारिश से सड़क पूरी तरह से कीचड़ से सन चुकी हैं। शुक्रवार की सुबह इस सड़क में कुकरौली के पास कई टैक्सी सहित तमाम वाहन फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क में मस्मोली, राकड़ थल, भकुना, मालासीमा, कुकरौली, द्योकली, धिंगतड़, खोली माली, चल्मोड़ी, मेलती, भांतड़ सहित तीन दर्जन गांवों के लोग रोज आवागमन करते हैं।

कुकरौली के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह में कहा विभाग को कई बार इस सड़क के उचित रखरखाव की मांग को लेकर मांग पत्र भेजे जा चुके हैं। इसके बाद भी जनता की मांग की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed