फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Awareness campaign launched for freedom from child labor and child begging

Pithoragarh News: बाल श्रम, बाल भिक्षा से मुक्ति के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched for freedom from child labor and child begging
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से पूरे जिले में बाल श्रम और बाल भिक्षा से मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत नगर के एंचोली, केमू स्टेशन और चंडाक क्षेत्र से की गई। संस्था की कार्यकर्ता प्रेमा सुतेरी और अन्य स्वयंसेवकों ने मजदूरों को जागरूक किया और आम जनमानस को भी बच्चों की शिक्षा का महत्त्व बताया। संस्था अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि इस महाअभियान को लगातार पूरे जिले में चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत काम करने वाले मजदूर, विद्यालयों और अन्य जगहों पर लोगों को चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल श्रम और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी बातें बताई जाएंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था को गिरीश चंद्र ने अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed