फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Avni received prestigious women power award

अवनी को प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कार मिला

Fri, 09 Mar 2018 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Fri, 09 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
Avni received prestigious women power award
दिल्ली में अवनी की संस्थापक सचिव रश्मि भारती - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यहां सक्रिय स्वयंसेवी संस्था अवनी को प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कार 2018 से नवाजा गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अवनी को यह पुरस्कार महिला उद्यमिता के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है।

विज्ञापन


आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति भवन, दिल्ली में आयोजित समारोह में अवनी की संस्थापक सचिव रश्मि भारती ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह पुरस्कार लिया। समारोह में महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री मेनका गांधी भी मौजूद थीं। पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर अवनी की दीपा भौंरियाल और संतोषी धपोला भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


वर्ष 1999 से सक्रिय अवनी संस्था ने परंपरागत बुनाई, कताई और प्राकृतिक रंगों का उत्पादन और रंगाई के कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण केंद्र बनाए। इसमें लोगों को ग्रामीण स्तर पर उत्पादन के प्रशिक्षण के अलावा स्थानीय क्षमता विकास के लिए सुपरवाइजर और प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया गया। इन कार्यक्रमों के लाभार्थियों की संख्या करीब 1500 है, इसमें 75 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। जिसमें अधिकतर निर्धन, बेसहारा हैं। इन दिनों वह आत्मसम्मान से जीवन यापन कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed