{"_id":"69613e82ee4734941d02baa0","slug":"automatic-testing-center-will-come-into-existence-in-march-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-136916-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मार्च में अस्तित्व में आएगा ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मार्च में अस्तित्व में आएगा ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर
Fri, 09 Jan 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर(एटीए) जल्द अस्तित्व में आएगा। मार्च तक हर हाल में इसका निर्माण पूरा करना होगा। डीएम आशीष भटगांई ने इसके निर्देश दिए हैं। यदि तय समय पर इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सीमांत जिले में वाहनों की फिटनेस के लिए कोई केंद्र नहीं है। फौरी तौर पर जांच कर वाहनों को सड़कों पर दौड़ाना मजबूरी बना है। बीते दिनों निजी केंद्र में वाहनों की फिटनेस का आदेश जारी होने से सीमांत जिले के वाहन स्वामियों की दिक्कत बढ़ गई है। अब उन्हें वाहनों की फिटनेस के लिए हल्द्वानी या टनकपुर की दौड़ लगानी होगी। नगर के नजदीक मैला में करीब डेढ़ साल पहले ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर का निर्माण शुरू हुआ जो आज तक धरातल पर नहीं उतरा है।
डीएम आशीष भटगांई ने इसके निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई है। समीक्षा के दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था को इसके निर्माण के लिए मार्च तक का समय दिया है। उन्होंने कहा कि एटीएस के संचालन से क्षेत्र में वाहनों की फिटनेस और जांच कम समय में संभव होगी। सही तरीके से वाहनों की फिटनेस जांच होने से दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी। कहा कि तय समय पर एटीएस का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।