{"_id":"5b0ee03e4f1c1b956e8b5709","slug":"attack-of-the-hepar-pest-on-mango-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम की फसल पर हापर कीट का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम की फसल पर हापर कीट का हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Wed, 30 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
थल में हापर कीट की चपेट में आई आम की फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा घाटी क्षेत्र थल में पहले ओले की मार के बाद अब आम की पैदावार में मैंगो हापर रोग की चपत लगी है। हापर नामक कीट आम के दाने के डंठल को भोजन के रूप में चूसकर मल विसर्जन करता हैं, इससे सारी पत्तियां चिपचिपी हो जाती हैं और रोग ग्रसित होकर पेड़ से धीरे-धीरे सभी दाने गिरने लगते हैं।
विज्ञापन
यह रोग थल, पतेत, दाफिला, गोचर, अठखेत, ससखेत, घट्टीगाड़, गोल, बरड़, सत्यालगांव, बलतिर, डनौला, डुंगरी, अल्मियागांव और मस्मोली गांव में लगा है, इससे इन गांवों में आम की पैदावार तबाह होने के कगार पर पहुंच गई है। थल घाटी में दो साल बाद इस बार आम की पैदावार अच्छी थी पर मैंगो हापर रोग लगने से अब फसल आधी रहने की आशंका है।
विज्ञापन
उद्यान सचल दल के प्रभारी लीलाराम आर्या ने बताया की इस रोग के रोगथाम के उपाय विभाग ने मस्मोली गांव से शुरू कर दिए हैं। रोगग्रस्त पेड़ों पर सचल दल की टीम स्प्रे कर रही है। उन्होंने बताया जहां-जहां से रोग लगने की सूचना मिलेगी, उस क्षेत्र में जाकर कीटनाशक का स्प्रे कर रोकथाम के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन