फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India-Nepal Dispute: Indian officials reached Nepal after stone pelting incident

India-Nepal Dispute: पथराव की घटना के बाद नेपाल पहुंचे भारतीय अधिकारी, कार्रवाई का मिला भरोसा

Tue, 06 Dec 2022 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2022 12:35 AM IST
सार

पिथौरागढ़ के अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी सोमवार को नेपाली अधिकारियों से वार्ता के लिए दार्चूला जिला मुख्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
India-Nepal Dispute: Indian officials reached Nepal after stone pelting incident
धारचूला में बन रहे तटबंध का निरीक्षण करते अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH

विस्तार

भारतीय क्षेत्र में तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल की ओर से किए गए पथराव करने के बाद भारतीय अधिकारी नेपाल के दार्चूला जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान दार्चूला प्रशासन ने पथराव करने और नेपाल झूलापुल बंद करने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ के अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी सोमवार को नेपाली अधिकारियों से वार्ता के लिए दार्चूला जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां अपर जिलाधिकारी ने दार्चुला सीडीओ दीर्घराज उपाध्याय से पत्थरबाजी और नेपाल की ओर से झूलापुल बंद करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर दार्चुला के सीडीओ ने पथराव करने और झूलापुल बंद करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद एडीएम ने काली नदी पर बन रहे तटबंध का निरीक्षण किया और धारचूला व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, महिराज गर्ब्याल, खड़क सिंह, अश्विनी, ओपी वर्मा, प्रकाश गुंज्याल के साथ तहसील कार्यालय में बात की। एडीएम ने व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित अन्य व्यापारियों को नेपाल के सीडीओ के साथ बैठक की जानकारी दी। एडीएम ने बताया कि पिथौरागढ़ डीएम रीना जोशी इस संबंध में बुधवार को दार्चूला सीडीओ के साथ बैठक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नेपाल दार्चूला कार्यालय में नेपाल के सीडीओ दिर्घराज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक क

नेपाल दार्चूला कार्यालय में नेपाल के सीडीओ दिर्घराज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक क- फोटो : PITHORAGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed