फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Assistance amount of 1.35 lakh given to disaster affected family

Pithoragarh News: आपदा प्रभावित परिवार को दी 1.35 लाख की सहायता राशि

Tue, 11 Jul 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 11 Jul 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Assistance amount of 1.35 lakh given to disaster affected family
आपदा प्रभावितों से बात करती डीएम रीना जोशी। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। डीएम रीना जोशी ने धारचूला के ग्राम रांथी के तोक खोतिला में हसरत कुरैशी के ध्वस्त हुए भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और आपदा प्रभावित हसरत कुरैशी को मौके पर ही 1.30 लाख की राहत राशि का चेक और पांच हजार रुपये की अहेतुक राशि का चेक दिया। इसके अलावा 14 लोगों को राशन किट वितरित की गई।
विज्ञापन

प्रभावितों ने डीएम से खोतिला क्षेत्र में तटबंध निर्माण की मांग की। उन्होंने बताया कि काली नदी में नेपाल के लासको नाले में काफी मलबा जमा है। इस कारण नदी के पानी का बहाव खोतिला की ओर आने से क्षेत्र में भू-कटाव हो रहा है। डीएम ने बताया कि खोतिला क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ओर से तटबंध सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्य प्रस्तावित हैं। इस संबंध में 14 जुलाई को शासन में बैठक प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि काली नदी में नेपाल की ओर से मलबा हटाए जाने को लेकर इसी माह नेपाल के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम दिवेश शाशनी को पैदल मार्ग की मरम्मत शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग अथवा ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी को खोतिला पुल का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम को आपदा प्रभावितों के लिए चिह्नत शेल्टर होम का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई आदि व्यवस्थाओं को देखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बीआरओ के अधिकारी को सड़क के मलबे को उचित तरीके से डंप किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से एलधारा क्षेत्र के ट्रीटमेंट कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान एसपी लोकेश्वर सिंह, ईई सिंचाई फरहान खान आदि मौजूद रहे।
इनसेट
हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने की मांग
धारचूला। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने डीएम रीना जोशी से आपदा काल में हेलिकॉप्टर मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि आपदा काल में सड़कें बंद होने से लोगों के दारमा और व्यास घाटी में फंसने की आशंका रहती है। हेलिकॉप्टर होने से आपात स्थिति में मदद मिल सकती है। डीएम ने बताया कि हेलिकॉप्टर के लिए शासन स्तर पर वार्ता हुई है। तीन-चार दिन के भीतर हेलिकॉप्टर धारचूला पहुंच जाएगा। संवाद
इनसेट
पिछले साल जलमग्न हो गया था खोतिला गांव
धारचूला (पिथौरागढ़)। पिछले साल नेपाल में बादल फटने के बाद लासको नाले के उफान पर आने से काली नदी का पानी खोतिला गांव में घुस गया था। इससे पूरा गांव जलमग्न हो गया था। इस घटना में एक महिला की घर के भीतर डूबने से मौत हो गई थी। तब से पूरा गांव अभी भी वीरान पड़ा है। उस समय यहां के सभी आपदा प्रभावित परिवारों ने धारचूला स्टेडियम में शरण ली थी। इनमें से अधिकांश परिवार मुआवजा मिलने के बाद अन्यत्र चले गए हैं। लगभग 12 परिवार स्टेडियम में ही रह रहे हैं। संवाद
इनसेट
डैम से पानी छोड़ने पर उठाए सवाल
धारचूला (पिथौरागढ़)। खोतिला के आपदा प्रभावित परिवारों ने डैम से पानी छोड़े जाने पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना था कि मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद एनएचपीसी ने डैम से पानी छोड़ दिया गया। काली नदी में अधिक पानी आने के कारण ही मकान ध्वस्त हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच करने की मांग भी उठाई। संवाद

इनसेट
देखते ही देखते नदी में समा गया मकान
धारचूला (पिथौरागढ़)। मंगलवार की सुबह सब कुछ सामान्य था। अचानक काली नदी की ओर से कटाव होने के बाद खेत नदी में समाने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने हसरत कुरैशी के मकान के भीतर से जरूरी सामान निकालने में सहायता की। लगभग आधे घंटे के भीतर देखते ही देखते पूरा मकान नदी में समा गया। नेपाल की ओर से लोग खोतिला गांव में मकानों के मलबे में समाने की घटना देखते रहे। काली नदी की ओर से हो रहे कटाव के कारण नदी किनारे रहने वाले परिवार डरे सहमे हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed