{"_id":"10b6343cf95adc479d0ff7f35ad5980c","slug":"assembly-president-karzai-beginning-broom-in-hand-thami-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस अध्यक्ष ने कराई शुरुआत, हाथ में थामा झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस अध्यक्ष ने कराई शुरुआत, हाथ में थामा झाड़ू
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
14वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों, अधिकारियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को शहर के पांच हिस्सों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं भी झाड़ू चलाया। अभियान में बल के 25 महिला जवानों समेत 500 जवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
हिमवीरों (आईटीबीपी जवान) ने इससे पहले 9 फरवरी को भी शहर में स्वच्छता अभियान चलाया था।
विस अध्यक्ष ने शहर के सिल्थाम में अभियान की शुरुआत करते हुए आईटीबीपी कमांडेंट रणवीर सिंह की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि सभी नागरिक स्वच्छता के प्रति सजग हो जाएं, कूड़ा कूड़ेदानों में ही डालें तो इस तरह के अभियानों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने आईटीबीपी की पहल को सराहते हुए कहा कि पालिका उनके इस अभियान में पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विधानसभाध्यक्ष कुंजवाल, वाहिनी के कमांडेंट रणवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष खाती, वाहिनी के सीएमओ डा. एपी जोशी, उप सेनानी अजय निर्मलकर, पशु चिकित्साधिकारी डा. तीर्थवासी शाहू, असिस्टेंट कमांडेंट प्रभाकर सिंह, डिप्टी कमांडेंट इंजीनियर कमल किशोर, इंस्पेक्टर सुनील बसेड़ा, समाजसेवी जुगल किशोर पांडे आदि हाथ में झाड़ू पकड़कर अभियान का हिस्से बने।
विज्ञापन
वाहिनी के जवानों ने शहर के सिल्थाम से रई, भाटकोट, गांधीचौक, जिला अस्पताल, टनकपुर तिराहे तक पांच टुकड़ियों में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान निकले कूड़े को पालिका ने वाहनों के जरिए निस्तारित कराया। वाहिनी के कमांडेंट रणवीर सिंह ने कहा कि भविष्य में भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।